Dasara OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही है 'दसारा', जानें कब और कहां दिखेगी ये फिल्म
Dasara OTT Release Date: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 'दसारा' की रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म 'दसारा' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 79.69 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Dasara OTT Release Date: तेलुगू फिल्म 'दसारा' ने पहले सिनेमाघरों में धूम मचाई और अब ये ओटीटी पर अपना जादू चलाने के लिए तैयार है। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नानी की पहली पैन इंडिया फिल्म 'दसारा' आगामी 27 अप्रैल 2023 को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि नानी की ये फिल्म राम नवमी के मौके पर गत 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जो लोग इस फिल्म का मजा बड़े पर्दे पर नहीं ले पाए थे उनकी लिए अब ये फिल्म ओटीटी पर आने वाली है।
27 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होगी दसारा
आगामी 27 अप्रैल से ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 'दसारा' की रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म 'दसारा' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 79.69 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि 28 दिन बाद ही इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करना सबको हैरान कर रहा है। हालांकि इस फिल्म को फिलहाल हिंदी में रिलीज नहीं किया जा रहा है।
ओटीटी से मेकर्स को काफी उम्मीद
नानी की फिल्म 'दसारा' के डायरेक्टर श्रीकांत उडेला हैं। इस फिल्म को करीब 65 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था। सिनेमाघरों में इस फिल्म को मिलाजुला रेस्पॉन्स मिला था लेकिन मेकर्स का मानना है कि ओटीटी पर ये फिल्म अच्छी साबित हो सकती है। फिलहाल ओटीटी प्लेटफार्म पर इसे तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में ही रिलीज किया जा रहा है। मेकर्स की मानें तो इसे मई महीने के आखिर तक हिंदी में रिलीज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications