क्या दूसरी बार होगा दलजीत कौर का तलाक? सोशल मीडिया से क्यों हटाया सरनेम, अब खुद बताई सच्चाई
Dalljiet Kaur: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने पहले पति शालीन भनोट को तलाक देने के बाद लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी। लेकिन शादी को एक साल हुआ भी नहीं कि फिर एक्ट्रेस तलाक को लेकर चर्चा में आ गईं।
जानकारी के मुताबिक, दलजीत कौर और उनके पति निखिल पटेल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से अपने पति के साथ फोटो भी डिलीट कर दी। यहां तक कि उन्होंने पति का सरनेम भी हटा दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

वहीं बीते दिनों दलजीत कौर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। खबर थी कि वह किसी काम के सिलसिले में विदेश से भारत वापस लौटी हैं। खैर इन सब अटकलों के बीच उनकी टीम की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। वह अपने परिवार में आई मेडिकल इमरजेंसी की वजह से भारत आई हैं।
दलजीत कौर की पीआर टीम की तरफ से बयान में कहा गया है कि, "दलजीत अपने बेटे जेडन के साथ अपने पिता और मां दोनों की सर्जरी के लिए भारत आई हैं. पहले उनके पिता की सर्जरी होगी, बाद में उनकी मां की सर्जरी होगी, जिसके चलते उन्हें उनके साथ रहना होगा। फिलहाल दलजीत इस पूरे मामले में कोई टिप्पणी नहीं देना चाहती। क्योंकि इसकी पूरी वजह बच्चें हैं। कृप्या उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।"
आपको बता दें कि, दलजीत कौर अपने दूसरे पति निखिल से साल 2023 में शादी की थी। जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ केन्या शिफ्ट हो गईं थीं। दलजीत की पहली शादी साल 2009 में मशहूर टीवी एक्टर शालीन भनोट से हुई थी। जिससे उनका एक बेटा भी है। एक्ट्रेस ने उन पर घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। लेकिन अब दूसरी शादी भी मुश्किलों में हैं।












Click it and Unblock the Notifications