बूढ़े मां-बाप ने क्यों जोड़े हाथ-पैर? दूसरे पति संग टूटते रिश्ते की खबरों के बीच दलजीत कौर के बयान से मचा बवाल

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा दलजीत कौर जब शादी के सिर्फ 10 महीनों के बाद ही इंडिया लौट आई और उन्होंने पति पर धोखा देने का इल्जाम लगाया तो फैंस भी हक्के बक्के रह गए। क्योंकि कुछ वक्त पहले कई मौकों पर निखिल और दलजीत फैंस को कपल गोल्स देते दिखे। दोनों की शादी में दरार आ गई है। इस बीच दलजीत का एक बयान जबरदस्त सुर्खियों में है।

बताते चलें कि दलजीत कौर ने बीते दिनों दूसरे पति निखिल पटेल पर चीट करने का आरोप लगाया था। दलजीत ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद फैंस भी परेशान हो गए। इसके ठीक बाद दूसरे पति ने एक्ट्रेस पर लीगल एक्शन लेने की धमकी दी थी। मगर दलजीत हिम्मत नहीं हारीं और वे कोर्ट में निखिल के खिलाफ पहुंचीं।

Dalljiet Kaur

केन्या की कोर्ट ने दलजीत के फेवर में फैसला सुनाते हुए स्टे लगवाया। जिसके बाद अब निखिल ना तो दलजीत कौर का कोई भी सामान बाहर फिंकवा सकते हैं और ना ही उनके बेटे को भी घर से बाहर निकाल सकते हैं।

हालांकि इन सबके बीच दलजीत कौर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये ये भी बताया कि निखिल के बूढ़े मां-बाप दलजीत कौर के पेरेंट्स के सामने हाथ तक जोड़ चुके हैं। एक्ट्रेस ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- आपके बूढ़े पेरेंट्स ने मेरे पेरेंट्स के सामने आपको सही दिखाने के लिए हाथ जोड़े। हमने इसका भी भरोसा कर लिया।

इसके बाद दलजीत ने कहा कि मगर अब मुझे आप लोगों से कोई दया नहीं चाहिए। मेरा जन्म ही लड़ने के लिए हुआ है। निखिल ने जो भी किया वो बेहद शर्मनाक है। सच तो ये है कि इस मामले में बच्चे भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+