सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल के वेडिंग कार्ड की डेजी शाह ने की तारीफ, फिर क्यों बोलीं- 'बच्चे परमिशन नहीं लेते'
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 जून को एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
सोशल मीडिया पर जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है। जिसके मुताबिक कपल के वेडिंग फंक्शन दो दिन तक चलेंगे। हालांकि अब तक सोनाक्षी और जहीर ने अपनी शादी की खबरों की कोई पुष्टि नहीं की है। इस बीच एक्ट्रेस डेजी शाह ने रिएक्ट किया है।

इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए जब डेजी शाह से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने वेडिंग कार्ड की जमकर तारीफ की। एक्ट्रेस न कहा कि, 'किसी को न्योता भेजने का ये बहुत इनोवेटिव तरीका है. मुझे तो बहुत पसंद आया। ये टिपिकल वेडिंग इनवाइट नहीं है, उन्होंने स्नो का बैकग्राउंड रखा है. ये काफी मॉडर्न है, फ्रेश है और आजकल की चीज है।'
डेजी शाह ने आगे कहा कि, 'जिन लोगों को शादी के बारे में पता था वो हैरान नहीं थे और मैं उनमें से एक हूं। जैसे कि सोना के पापा ने कहा कि आजकल के बच्चे इनफॉर्म करते हैं, परमिशन नहीं लेते हैं तो ये बिल्कुल फिट बैठता है।' बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वह इससे अनजान है और उन्हें शादी की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि बाद में वह अपने बयान से पलटे और उन्होंने कहा कि वह सोनाक्षी और जहीर को आशीर्वाद देने जरूर जाएंगे।
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर एक दूसरे को डेट करने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद अब ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications