एक्ट्रेस के साथ कास्टिंग के नाम पर घिनौनी हरकत! Daisy Shah ने साउथ फिल्ममेकर को लेकर किया खुलासा

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' (2014) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली ग्लैमरस एक्ट्रेस डेजी शाह ने फिल्म इंडस्ट्री के काले सच से पर्दा उठाया है। डेजी ने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों का एक ऐसा कड़वा अनुभव शेयर किया है, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था। मुंबई में एक कास्टिंग मीटिंग के दौरान एक फिल्ममेकर ने अपनी मर्यादा लांघते हुए एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। आइए जानतें हैं डेजी शाह के इस चौंकाने वाले खुलासे में उन्होंने क्या-क्या राज खोले?

डेजी शाह ने एक इंटरव्यू में उस डरावने मंजर को याद किया जब वह करियर के शुरुआती दौर में काम की तलाश में थीं। डेजी ने बताया, 'साउथ के एक फिल्ममेकर ने मुझे बहुत गलत तरीके से छुआ था। वह कास्टिंग के लिए मुंबई आया था। वहां करीब छह से सात लड़कियां थीं जो उससे मिलने पहुंची थीं। वह हम सभी से व्यक्तिगत तौर पर मिल रहा था, लेकिन मुझे उसका व्यवहार बेहद आपत्तिजनक लगा क्योंकि उसने मुझे गलत तरीके से छुआ और मेरा हाथ पकड़ लिया था।'

Daisy Shah

अपनी असहजता जाहिर करते हुए डेजी ने स्पष्ट किया कि वह अपनी निजी स्पेस (Private Space) को लेकर बहुत सख्त हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से लोगों के छूने को लेकर बहुत असहज रही हूं। यहां तक कि मैं मसाज भी नहीं करवाती क्योंकि मुझे किसी महिला का स्पर्श भी पसंद नहीं है, तो एक पुरुष की हरकत तो मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। उस घटना ने मुझे पूरी तरह से ऑफ कर दिया था। मैंने तुरंत उसे कहा कि 'मैं आपसे संपर्क करूंगी', लेकिन उसके बाद मैं कभी उसके पास वापस नहीं गई।' डेजी ने हालांकि उस फिल्ममेकर के नाम को गुप्त ही रखा है।

कोरियोग्राफी से बड़े पर्दे तक का सफर

डेजी शाह ने ग्लैम वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ बतौर असिस्टेंट अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कन्नड़ सिनेमा की 'भद्रा' और 'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्मों से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान 'जय हो' और 'हेट स्टोरी 3' जैसी फिल्मों से मिली। एक्टिंग के साथ-साथ वह डांस रियलिटी शोज और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काफी लोकप्रिय हैं।

पलाश मुच्छल की थ्रिलर में आएंगी नजर

करियर के उतार-चढ़ाव के बावजूद डेजी लगातार एक्टिव हैं। हाल ही में वेब सीरीज 'रेड रूम' में नजर आने के बाद, अब वह जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। डेजी को डायरेक्टर पलाश मुच्छल की आगामी थ्रिलर फिल्म के लिए मुख्य अभिनेत्री के रूप में चुना गया है, जिसमें वह मशहूर अभिनेता श्रेयस तलपड़े के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+