Dacoit Movie Teaser: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' का टीजर आया, एक्शन और थ्रिल से लैस होगी फिल्म

Dacoit Teaser: अदिवी शेष की फिल्म फिल्म डकैत का क्रेज अनाउंसमेंट के बाद से ही बना हुआ है। इस फिल्म को लेकर धीरे-धीरे अपडेट्स भी आते रहे हैं। मेकर्स ने अब इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। इसमें आदिवी शेष, अनुराग कश्यप और मृणाल ठाकुर की झलक देखने को मिली है। इसके साथ ही मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।

मेकर्स ने टीजर के आखिर में बताया कि डकैत 25 दिसंबर 2025 को पैन इंडिया रिलीज होगी। डकैत के हाई ऑक्टेन एक्शन, इमोशन और रोमांच देखेने को मिलेगा। टीजर में अदिवी और मृणाल की केमिस्ट्री बेहद शानदार लग रही है। वहीं, अनुराग कश्यप इस बार भी विलेन की भूमिका में हैं। टीजर में उनकी एंट्री भी मेकर्स ने उसी हिसाब की दी है।

Dacoit Teaser

फ्रेम खुलता है और आंखे नजर आती हैं। बैकग्राउंड में आवाज आती है, 'ये जूलियट जो तेरे साथ जो हुआ वो बहुत गलत हुआ।' इसी बीच मृणाल ठाकुर की एंट्री होती है। वो बदहवास स्थिति में सड़क पर चलती नजर आती हैं। फिर इसी तरह से फिल्म के विलेन अनुराग कश्यप की एंट्री होती है। जिसमें उनका एंग्री लुक दिखाई देता है। फिर आगों के बीच एंट्री होती है हीरो अदिवी शेष की। जो कैदी की ड्रेस में रहते हैं और पुलिस के चंगुल से भागने की फिराक में रहते हैं। इसके बाद कुछ सेकेंड में फिल्म के एक्शन और फाइट सीक्वेंस दिखाई देते हैं। जिससे ये समझ आता है कि फिल्म एक्शन से लैस होने वाली है। टैगलाइन से ये भी समझ आता है कि ये एक्शन थ्रिलर के साथ लवस्टोरी भी होगी। हालांकि अभी तक फिल्म की कहानी को लेकर बहुत ज्यादा खुलासा हुआ नहीं है।

यहां देखिए टीजर...

फिल्म को शनील देव ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से उनका डायरेक्शन में डेब्यू भी हो रहा है। वहीं फिल्म को सुप्रिया यर्लागड्डा ने सुनील नारंग के साथ मिलकर प्रोड्यूस की है। फिल्म डकैत हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट की जा रही है। जिसकी कहानी और पटकथा आदिवी शेष और शनील देव ने मिलकर लिखी है। फिलहाल इसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। इसके बाद फिल्म का बड़ा शेड्यूल महाराष्ट्र में शूट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+