Salman Khan Video: दबंग खान के साथ जब इस क्यूट बच्चे ने लगाए सुर, घुटनों पर बैठने को एक्टर हो गए मजबूर

सलमान खान की एक क्यूट बच्चे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें बच्चा सलमान खान की फिल्म का गाना गा रहा है।

मुंबई, 5 जून: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अबू धाबी में आयोजित IIFA 2022 अवॉर्ड्स समारोह में शामिल हुए। इस शो को रितेश देशमुख और मनीष पॉल संग सलमान खान ने होस्ट किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बीच सलमान खान की एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में सलमान खान एक छोटे से बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं।

salman khan

सलमान खान की क्यूट वीडियो
इस वीडियो में सलमान खान इस छोटी से बच्चे के साथ गुनगुनाते नजर आए। वीडियो में ये क्यूट बच्चा उनकी फिल्म का गाना 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गा रहा है। वीडियो में बच्चे का साथ देने के लिए खुद सलमान खान ने भी गाना गाया। जिसके बाद बच्चे को सलमान खान ने प्रोतसाहित करते हुए उसे गले से लगाया। अभिनेता का ये क्यूट अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। वीडियो के पोस्ट होने के बाद फैंस लगातार इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म
आपको बता दें कि, सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा फिल्म को लेकर हर रोज कोई नया अपडेट आता रहता है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है। ये फिल्म सभी सिनेमाघरों में साल के अंत में दिसंबर में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+