शाहरुख खान की 'जवान' के एक गाने पर खर्च हुए करोड़ों, बना बॉलीवुड का सबसे महंगा गाना, 1000 फीमेल डांसर और......
Shah Rukh Khan Song In Jawan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' के रिलीज होने का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से किया जा रहा है। लोग एक बार फिर से किंग खान के जादू को बड़े पर्दे पर महसूस करना चाहते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' गत 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। 'पठान' के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद अब लोग एक बार फिर से शाहरुख खान की आने वाली फिल्म से उम्मीद लगाए बैठे हैं।
कुछ दिनों पहले ही फिल्म 'जवान' का प्रीव्यू रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। उस प्रीव्यू वीडियो में शाहरुख खान का बाल्ड लुक भी नजर आया था। कहा जा रहा है कि फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे। फिलहाल इस मूवी को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के एक गाने को बनाने के लिए कई करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इस सॉन्ग का बजट काफी महंगा है जो कि बॉलीवुड में पहली बार हो रहा है।

'जिंदा बंदा' गाने पर खर्च हुए 15 करोड़ रुपए
जूम टीवी की खबर के अनुसार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का गाना 'जिंदा बंदा' बॉलीवुड का सबसे महंगा सॉन्ग है। इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने ना सिर्फ कंपोज किया है बल्कि अपनी आवाज भी दी है। इस गाने को चेन्नई के एक कास लोकेशन पर पांच दिनों तक शूट किया गया था जिसके लिए हैदराबाद, बेंगलुरू, मदुरई और मुंबई जैसे शहरों से 1000 फीमेल डांसर्स को बुलाया गया था। इस गाने में एक हजार से ज्यादा लड़कियां शाहरुख खान के साथ डांस करती नजर आएंगी।
1000 लड़कियां शाहरुख खान के साथ करेंगी डांस
आपको बता दें कि शाहरुख खान फिल्म 'जवान' के लीड हीरो हैं और साथ ही उनकी प्रोड्क्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इस मूवी को प्रोड्यूस किया है। शाहरुख खान ने इस फिल्म को बनाने में काफी मेहनत की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के गाने 'जिंदा बंदा' को बनाने के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और ऐसे में ये बॉलीवुड इंडस्ट्री के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा गाना हो गया है।
7 सितंबर को रिलीज होगी 'जवान'
आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा रोमांस करती नजर आएंगी। इस मूवी में प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, रिद्धी डोगरा और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण, थलपति विजय और संजय दत्त इस फिल्म में कैमियों करते दिखाई देंगे। करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म आगामी 7 सितंबर 2023 को 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications