Critics choice awards 2024: '12वीं फेल' बनी बेस्ट फिल्म, विक्रांत मेसी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

Critics Choice Awards 2024: सर्वश्रेष्ठ फिल्मों, वेब और शॉर्ट फिल्मों को दिया जाने वाला क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2024 मंगलवार को मुंबई में हुआ। ये इवेंट ऋचा चड्ढा, अली फज़ल, करण जौहर, किरण राव, अनिल कपूर और विद्या बालन जैसे सितारों की मौजूदगी से भरा हुआ था।

इस दौरान विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया, जबकि इसके मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। शेफाली शाह को थ्री ऑफ अस के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला, जबकि बरुन सोबती की कोहर्रा को सर्वश्रेष्ठ सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

Critics choice awards 2024

देखिये क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2024 विजेताओं की पूरी सूची...

बेस्ट शॉर्ट फिल्म
• बेस्ट शॉर्ट फिल्म - नॉक्टर्नल बर्गर

• बेस्ट डायरेक्टर - नॉक्टर्नल बर्गर (निर्देशक - रीमा माया)

• बेस्ट एक्टर - गिद्ध (द स्केवेंजर) (अभिनेता- संजय मिश्रा)

• बेस्ट एक्ट्रेस - नॉक्टर्नल बर्गर (अभिनेत्री - मिल्लो सनका)

• बेस्ट स्टोरी - गिद्ध (द स्कैवेंजर) (लेखक - अशोक सांखला और मनीष सैनी)

• बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - लास्ट डेज ऑफ समर (सिनेमैटोग्राफर - जिग्मेट वांगचुक)

वेब सीरीज
• बेस्ट सीरीज - कोहर्रा

• बेस्ट डायरेक्टर - जुबली (निर्देशक - विक्रमादित्य मोटवाने)

• बेस्ट स्टोरी- कोहर्रा (लेखक - गुंजीत चोपड़ा, दिग्गी सिसौदिया और सुदीप शर्मा)

• बेस्ट एक्टर - कोहर्रा (अभिनेता - सविंदरपाल विक्की)

• बेस्ट एक्ट्रेस - ट्रायल बाय फायर (अभिनेत्री - राजश्री देशपांडे)

• बेस्ट को एक्टर - जुबली (अभिनेता - सिद्धांत गुप्ता)

• बेस्ट को एक्ट्रेस - लस्ट स्टोरीज़ सीज़न 2: द मिरर (अभिनेत्री - अमृता सुभाष)

फीचर

• बेस्ट फिल्म- 12वीं फेल

• बेस्ट डायरेक्टर - पीएस विनोथराज (फिल्म का नाम - कूझंगल [पेबल्स])

• बेस्ट स्टोरी - देवाशीष मखीजा (फिल्म का नाम - जोराम)

• बेस्ट एडिटिंग - अभ्रो बनर्जी (फिल्म का नाम - जोराम)

• बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - अविनाश अरुण (फिल्म का नाम - थ्री ऑफ अस)

• बेस्ट एक्टर - विक्रांत मैसी (फिल्म का नाम - 12वीं फेल)

• बेस्ट एक्ट्रेस - शेफाली शाह (फिल्म का नाम - थ्री ऑफ अस)

• बेस्ट को एक्टर - जयदीप अहलावत (फिल्म का नाम - जाने जान)

• बेस्ट को एक्ट्रेस - दीप्ति नवल (फिल्म का नाम - गोल्डफिश)

• जेंडर सेंस्टिविटी - फायर इन जंगल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+