'बहुत SARA प्यार...' शुभमन गिल के दोस्त ने ऐसे किया बर्थडे विश, तो फैंस बोले- 'सारा का सारा प्यार इन्हें ही'
शुभमन गिल के दोस्त खुशप्रीत सिंह औलाख ने क्रिकेटर को बेहद खास और मजेदार अंदाज में बर्थडे विश किया है।
मुंबई, 9 सितंबर: क्रिकेटर शुभमन गिल पिछले कुछ समय से खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। आज शुभमन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में दोस्तों और फैंस की ढेरों शुभकामनाएं उन्हें सोशल मीडिया पर मिल रही है। शुभमन के दोस्त खुशप्रीत सिंह औलख ने भी क्रिकेटर को बर्थडे विश किया है। लेकिन विश करते हुए खुशप्रीत ने शुभमन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सारा अली खान को लेकर कुछ ऐसा लिख दिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस भी इस कमेंट पर खूब मजे लेते हुए रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल हुआ था डिनर डेट का वीडियो
बीते कुछ समय पहले शुभमन गिल और सारा अली खान का डिनर डेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में शुभमन और सारा साथ बैठे नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद से शुभमन सोशल मीडिया पर डेटिंग को लेकर जमकर ट्रोल होने लगे।

दोस्त ने मजेदार अंदाज में किया विश
अब शुभमन गिल के दोस्त ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाईयां दी हैं। कैप्शन में उन्होंने शुभमन को बहुत 'सारा' प्यार दिया है। सारा से शुभमन के दोस्त का इशारा सारा अली खान की ओर था। अब बर्थडे की शुभकामनाएं देने वाला ये कमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कैप्शन में लिखी ये बात
पोस्ट में शुभमन के दोस्त खुशप्रीत लिखते हैं कि मेरे खास शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरी जिंदगी तुम्हारे बिना बेकार है। भगवान आपको और ज्यादा सफलता, बहाने, गूगल ज्ञान दें। सभी की ओर से बहुत सारा प्यार।

फैंस ने भी लिए मजे
अब शुखप्रीत का लिखा ये कैप्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही फैंस भी इस कैप्शन के बाद जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कैप्शन बहुत सोच समझकर लिखा गया है। एक अन्य यूजर ने कहा कि सारा का सारा प्यार इन्हीं को देदो।

सारा तेंदुलकर संग भी जुड़ा था नाम
बताते चलें कि सारा अली खान संग वीडियो वायरल होने के बाद शुभमन अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहे थे। इससे पहले दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर संग डेटिंग की खबरें थीं। ऐसे में सारा अली खान संग वीडियो वायरल होने के बाद शुभमन सोशल मीडिया पर जनकर ट्रोल होने लगे।












Click it and Unblock the Notifications