Crazxy Twitter Fan Review: सोहम शाह 'क्रेजी' में फिर छाए, फैंस बोले- 'इसे तुरंत देखो'

Crazxy Twitter Fan Review: "तुम्बाड" में अपनी भूमिका के लिए मशहूर सोहम शाह अब नई फिल्म लेकर आए हैं। इसका नाम "क्रेज़ी (CrazXy)" है। फिल्म के ट्रेलर से ही बज बना हुआ है। इसे देखने के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड थे। इसके अलावा फिल्म को शुरुआती रिव्यू भी अच्छे मिले हैं।

साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिन दर्शकों ने इसका पहला शो देखा और प्रीमियर में शामिल होने वाले लोगों ने भी इसे खूब सराहा है। इस रिपोर्ट में पढ़िए लोगों को क्रेजी के लिए क्या कहना है।

Crazxy Twitter Fan Review

एक दर्शक ने कहा, "फिल्म क्रेजी ने रोमांचक थ्रिलर की नई परिभाषा गढ़ी है। क्रेजी का हर सेकंड आपको पागल कर देगी। यह ऐसी थ्रिलर है, जिससे नज़र हटाना मुश्किल है। गिरीश कोहली का निर्देशन और सोहम शाह की कमाल की एक्टिंग क्रेजी को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और कैमरा वर्क भी कमाल का है। अगर आप इस वीकेंड क्रेजी नहीं देखने जा रहे हैं, तो आप खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं।"

एक अन्य दर्शक ने शाह के अभिनय की प्रशंसा करते हुए कहा, "सोहम शाह एक बार फिर एक अद्भुत फिल्म लेकर आए हैं। जिसे बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। क्रेजी लोगों में अच्छे सिनेमा के प्रति विश्वास जगाती है।" सकारात्मक समीक्षाओं के बावजूद, लिमिटेड स्क्रीनिंग के कारण फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रेड एनालिस्टों का सुझाव है कि अगर "क्रेज़ी" दर्शकों का ज़्यादा ध्यान खींचती है, तो सिनेमाघर इसके शोज को बढ़ा सकते हैं। जिससे इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर मांग बढ़ती है तो सिनेमाघरों में फिल्म की लिमिटेड स्क्रीनिंग बदल सकती है। बता दें, इस फिल्म की टक्कर विक्की कौशल की छावा से भी है। वो फिल्म 14 दिनों से सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसी वजह से इसे कम स्क्रीन भी मिले हैं।

सोहम शाह की पिछली फिल्म तुम्बाड भी पहली रिलीज में कम कमाई कर पाई थी। लेकिन री-रिलीज के दौरान फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे। देखना ये है कि क्या क्रेजी पहली बार में हिट साबित होती या इसे दर्शक री-रिलीज में देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+