Coolie OTT Release: रजनीकांत की 'कूली' की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म
Coolie OTT Release Date 2025: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कूली' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसका क्लैश बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्म 'वॉर 2' हुआ। हालांकि फिल्म के बिजनेस में इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है। दर्शकों के बीच दोनों ही फिल्मों को देखने का क्रेज है।
इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन कई लोग हैं जो इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हम इस रिपोर्ट में आपको बताने जा रहे हैं, किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

फिल्म 'कूली' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रजनीकांत की यह फिल्म थिएटर रिलीज के लगभग आठ हफ्ते बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। इसका मतलब ये है कि ओटीटी पर ये फिल्म अक्टूबर 2025 के आसपास होने की संभावना है। थिएटर में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर फिल्में इसी विंडो में आती हैं। इस खबर से फैंस काफी उत्साहित हैं कि वे अब घर बैठे इस एक्शन पैक्ड फिल्म का आनंद ले सकेंगे। बता दें, 'कूली' ने ओपनिंग डे पर दुनिया भर में लगभग 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह 'कूली' इतनी बड़ी शुरुआत करने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है।
इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन, सत्यराज, रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट जैसे कई कलाकार अहम रोल में हैं। वहीं, आमिर खान एक कैमियो में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो आमिर का कैमियो धांसू होने वाला है। उनका रजनीकांत के साथ फाइट सीक्वेंस भी है। इसे लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। ये पहली बार है जब वो रजनीकांत के साथ काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications