Coolie Box Office Collection: रजनीकांत की 'कूली' ने रच दिया इतिहास, तीन दिन में कमा लिए 300 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 3: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कूली' को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। तीन ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर पैसा कूट लिया है। लोकेश कनगराज की यह फिल्म तमिल सिनेमा में सबसे तेजी से ₹300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।
'कूली' ने तीसरे दिन यानी शनिवार को तमिल, हिंदी, कन्नड़ और तेलुगू संस्करणों से 38.60 करोड़ रुपये कमाए। शुक्रवार को इसने 54.75 करोड़ रुपये और गुरुवार के दिन 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 158.25 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि तीसरे दिन की कमाई में लगभग 29.50% की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद भी ऋतिक रोशन की वॉर 2 को पछाड़ दिया है।

बता दें, सिर्फ 72 घंटों में 325 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। जो इसे ₹300 करोड़ क्लब में सबसे तेजी से शामिल होने वाली तमिल फिल्म बनाता है। इसने अजित की 'गुड बैड अग्ली' (₹180 करोड़) और मोहनलाल-पृथ्वीराज सुकुमारन की 'एल2: एम्पुरान' (₹265 करोड़) के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म का घरेलू कलेक्शन 3 दिन में 200 करोड़ रुपये होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। जबकि मेकर्स ने हर इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर को साइन किया है।
इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन, सत्यराज, रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट जैसे कई कलाकार अहम रोल में हैं। वहीं, आमिर खान एक कैमियो में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो आमिर का कैमियो धांसू होने वाला है। उनका रजनीकांत के साथ फाइट सीक्वेंस भी है। इसे लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। ये पहली बार है जब वो रजनीकांत के साथ काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications