Controll: एक छोटी सी गलती जिंदगी पर पड़ सकती है भारी, तगड़ी सीख देती है अनूप-रोहित की 'कंट्रोल'
सायबर फ्रॉड इन दिनों भारत में बड़ी समस्या है। आए दिन ऐसी घटना सामने आती हैं, जिसमें लोग डिजिटल अरेस्ट हो जाते हैं। जिसकी वजह से वो अपने खून-पसीने की कमाई गवां बैठते हैं। ऐसे में इन सारे विषयों को समेटते हुए एक फिल्म आई है। जिसका नाम 'कंट्रोल' है। वो फिल्म कैसी है, ये हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।
कहानी एक भारतीय सैनिक की पर्सनल लाइफ के ईद-गिर्द घूमती है। अभिमन्यू (ठाकुर अनूप सिंह) के परिवार का एक सदस्य आमहत्या कर लेता है। जिसकी बड़ी वजह उसके साथ हुआ साइबर फ्रॉड होता है। ऐसे में अभिमन्यू प्रण लेता है कि वो पता करके रहेगा कि उसके बहनोई के साथ क्या हुआ था। ऐसे में पर्सनली वो जुटता है इस केस को सुलझाने में, इसके बाद जो कुछ भी होता है। उसके लिए आपको ये फिल्म देखनी चाहिए। फिल्म में अनूप की टक्कर रोहित रॉय से देखने को मिलती है, जिनकी एंट्री इंटरवेल के पहले होती है।

ये फिल्म टिपिकल हीरो वर्सेस विलेन की नहीं है और ऐसे में इसके एक्टर्स का परफॉर्मेंस भी वैसा ही है। ठाकुर अनूप सिंह का काम अच्छा है, आम आदमी की तरह वो फिल्म के कई हिस्से में नजर आए हैं। वहीं एक आम आदमी का हौसला भी उनमें देखने को मिलता है। रोहित रॉय ने एक बार फिर से निगेटिव शेड को उकेरा है। वो अपनी अदाकारी से एक बार फिर से इम्प्रेस करते दिखते हैं। वहीं प्रिया आनंद बेहतर हो सकती थीं। जबकि राजेश शर्मा, लोकेश मित्तल, पलक जायसवाल, करण सिंह छाबड़ा, डेंजिल स्मिथ, सिद्धार्थ बनर्जी का काम बढ़िया है।
बात फिल्म के तकनीकि पहलू की करें तो फिल्म के कुछ शॉट्स काफी सटीक हैं। वहीं फिल्म की एडिटिंग भी क्रिस्प है। करीब 2 घंटे की फिल्म का फर्स्ट हाफ जहां प्लॉट क्रीएट करता है तो सेकेंड हाफ तेजी से कहानी को आगे बढ़ाता है। फिल्म में इमोशन्स को भी अच्छा पेश किया गया है। हालांकि लाइटिंग और बैकग्राउंड स्कोर अच्छा हो सकता था।
फ़िल्म: कंट्रोल
कलाकार: ठाकुर अनूप सिंह, रोहित रॉय और प्रिया आनंद
निर्देशक: सफदर अब्बास
कहां देखें: सिनेमाघरो
रेटिंग: 3.5 स्टार्स












Click it and Unblock the Notifications