विजय देवरकोंडा पर SC/ST एक्ट के तहत दर्ज हुई शिकायत, 'रेट्रो' के इवेंट में आदिवासी समुदाय पर दिया था बयान
राउडी स्टार के नाम से पहचाने जाने वाले विजय देवरकोंडा हमेंशा सुर्खियों में रहते हैं। आधे से ज्यादा वो रश्मिका के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर खबरों में छाए हुए रहते हैं।। लेकिन, हाल ही में विजय देवरकोंडा अपने एक बयान के कारण विवादों में घिर गए हैं। इसी के चलते वो कानूनी पचड़े में भी फस गए हैं। उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है। जिसमें आदिवासी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विजय के खिलाफ आदिवासी समुदायों की संयुक्त कार्रवाई समिति के प्रदेश अध्यक्ष नेनावथ अशोक कुमार नाइक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि 'रेट्रो' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान विजय देवरकोंडा ने आदिवासी समुदाय पर एक टिप्पणी की थी। वो आपत्तिजनक थी और समुदाय को अपमानित करती है। नेनावथ ने मामला साइबराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला 26 अप्रैल 2025 का है। जब हैदराबाद में फिल्म 'रेट्रो' के प्री-रिलीज इवेंट में विजय ने आदिवासी समुदाय पर एक टिप्पणी की थी। जिसे समुदाय के लोगों को पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा था, कश्मीर में जो हो रहा है, उसका समाधान यह भी है कि उन्हें (आतंकवादियों) शिक्षित किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उनका ब्रेनवाश न हो। वे क्या हासिल करेंगे? कश्मीर भारत का है, और कश्मीरी हमारे हैं। भारत को पाकिस्तान पर हमला करने की भी ज़रूरत नहीं है, क्योंकि पाकिस्तानी खुद अपनी सरकार से तंग आ चुके हैं और अगर यह जारी रहा तो वे उन पर हमला करेंगे। वे 500 साल पहले आदिवासियों की तरह व्यवहार करते हैं, बिना किसी सामान्य बुद्धि के लड़ते हैं। इस मामले पर अभिनेता के खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज हो चुकी है। आदिवासी वकील संघ बापूनगर के अध्यक्ष किशनराज चौहान ने अभिनेता पर इवेंट में आदिवासियों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
विजय ने मांगी माफी
मामले को बढ़ता देख विजय देवरकोंडा पहले ही माफी मांग ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था, 'मुझे ये अभी पता चला है कि रेट्रो ऑडियो लॉन्च इवेंट में मेरे द्वारा दिया गया बयान कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। मैं ईमानदारी से स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी भी समुदाय, विशेष रूप से अनुसूचित जनजातियों को चोट पहुंचाने या उन्हें दुखी करने का मेरा इरादा बिल्कुल भी नहीं था। मैं गहराई से सम्मान करता हूं और उन्हें हमारे देश का अभिन्न अंग मानता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications