Akshay Kumar India Map: क्या है उस विज्ञापन में जिसकी वजह से विवादों में घिरे अक्षय कुमार?

कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह भारत के नक्शे पर चलते हुए नजर आए। अब इस गलती की वजह से वह मुश्किलों में फंसते जा रहे हैं।

Complaint Filed Against Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। लेकिन, इस बीच उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी जिसकी वजह से अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई है।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज
याद दिला दें कि, अक्षय कुमार ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह किसी इंटरनेशनल एयरलाइंस का विज्ञापन करते हुए दिखे। इस दौरान वह पूरे ग्लोब पर चलते हुए नजर आए। जैसे ही उनका पैर भारत के नक्शे पर पड़ा उसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल हो गया। फैंस ने उन पर भारत के नक्शे का अपमान करने का आरोप लगाया। अब इसी वजह से एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई। एडवोकेट वीरेंद्र पंजाबी ने जिले के एसपी सहित गृह मंत्रालय को मामले में शिकायत की। ऐसे में अब एक्टर की जल्द ही मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

भारत के नक्शे पर पैर रखने पर हुए थे ट्रोल
बात करें वीडियो की तो, ये वीडियो अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वीडियो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, एंटरटेनर्स उत्तरी अमेरिका में 100 प्रतिशत शुद्ध देसी मनोरंजन लाने के लिए तैयार हैं। अपनी सीट बेल्ट बांध लें, हम मार्च में आ रहे हैं! वीडियो में अक्षय कुमार के अलावा दिशा पटानी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी दिखाई दिए। इस वीडियो की वजह से सिर्फ अक्षय कुमार बुरी तरह ट्रोल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+