Ranbir Kapoor पर लगा संगीन आरोप, 'एनिमल' एक्टर के खिलाफ थाने पहुंचे लोग, जानिए पूरा मामला
Ranbir Kapoor: फिल्म 'एनिमल' के जरिए लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर रणबीर कपूर ने रियल लाइफ में ऐसा कुछ कर दिया है, जिसके बाद लोग उन पर बुरी तरह भड़क गए हैं और इस कदर उन पर नाराज हुए हैं कि उनके खिलाफ थाने पहुंच गए हैं।

दरअसल रणबीर कपूर और उनके परिवार पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है, जिसके बाद उनके खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत दर्ज की गई है।
बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील ने की एक्टर के खिलाफ कंपलेन
एक्टर और उनकी फैमिली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है वकील संजय तिवारी ने, जिन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के कहने पर कंपलेन की है।
एक्टर पर मां दुर्गा का अपमान करने का आरोप
अपने शिकायत पत्र में वकील ने लिखा है कि एक्टर ने क्रिसमस सेलिब्रेशन में अपने परिवार के साथ मिलकर हिंदू देवी का अपमान किया है।
'जय माता दी' कहकर मजाक उड़ाया
पहले उन्होंने केक पर शराब डालकर आग लगाई और उसके बाद 'जय माता दी' कहकर मजाक उड़ाया, जिस वक्त वो ये कर रहे थे , उस वक्त उनका परिवार भी उनके साथ था और वो भी एक्टर की बातों पर हंस रहा था।
क्या है मामला?
दरअसल कपूर फैमिली ने हाल ही में क्रिसमस पर एक फैमिली लंच का आयोजन किया था, इसी पार्टी के दौरान रणबीर और आलिया की बेटी राहा का भी चेहरा भी पहली बार मीडिया में सामने आया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो
इस पार्टी की कई तस्वीरें औऱ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे इसी वायरल वीडियो में से एक में रणबीर कपूर डाइनिंग टेबल पर आलिया और अपने परिवार के अन्य लोगों से साथ बैठे हुए थे। उनके सामने एक व्यक्ति केक पर वाइन डाल रहा होता है और उसके बाद रणबीर कपूर उस पर आग लगाते हैं और 'जय माता दी' बोलते हैं।
सोशल मीडिया पर भी भड़के थे लोग
ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ था, लोग उनपर बुरी तरह से भड़क गए थे और एक्टर और उनकी पूरी फैमिली को जमकर ट्रोल भी किया था।
'ये लोग डबल फेस वाले हैं'
लोगों ने कहा था कि 'ये लोग डबल फेस वाले हैं। एक तरफ तो ये पर्दे पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और दूसरी तरफ ये लोगों हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाते हैं। इन्हें शर्म आनी चाहिए।'
'असल जीवन में ये लोग कितने घटिया हैं'
तो एक ने लिखा कि 'इन्हें लोग अपना आदर्श मानते हैं लेकिन असल जीवन में ये लोग कितने घटिया हैं। मुझे समझ नहीं आता कि लोग अक्सर हिंदू देवी-देवताओं को ही टारगेट क्यों करते हैं? इन्हें सजा मिलनी चाहिए।'
देखें Video












Click it and Unblock the Notifications