अर्जुन और सारा अली खान में क्या कॉमन? रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ केदारनाथ में एक्ट्रेस ने टेका मत्था
Sara Ali Khan and Arjun: सारा अली खान, एक जानी-मानी हस्ती हैं, अक्सर उनकी रोमांटिक लाइफ लोगों की नज़रों में रहती है। सारा की पर्सनल लाइफ के बार में जानने को फैंस अकसर एक्साइटेड रहते हैं। मगर हाल ही में सारा की एक फोटो ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया, जब सुपरमॉडल के साथ उनकी तस्वीरें सामने आईं। ये मॉडल कोई और नहीं बल्कि अर्जुन प्रताप बाजवा हैं। तस्वीरों ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं?
वायरल तस्वीरों में सारा और अर्जुन एक साथ खड़े होकर देवता की पूजा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। दिलचस्प बात तो ये है कि अर्जुन इंस्टाग्राम पर सारा को फॉलो करते हैं, जिससे अटकलों को और भी हवा मिल रही है। फैंस ने दोनों के संभावित कनेक्शन के बारे में कई तरह के रिएक्शन्स दिये हैं। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि अर्जुन और सारा में कई सारी चीजे हैं जो कॉमन हैं।

सबसे पहले तो बता दें कि अर्जुन सिर्फ एक मॉडल ही नहीं बल्कि पर्वतारोही भी हैं। वहीं सारा अली खान को पहाड़ चढ़ना बेहद पसंद है। ऐसे में दोनों को ये चीज आपस में जोड़े रखती है। अर्जुन काफी खुशमिजाज हैं वहीं सारा का भी कुछ ऐसा ही नेचर है। अर्जुन घूमने फिरने के काफी शॉकीन हैं और ये बात उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालकर समझी जा सकती है। वहीं सारा अली खान भी कुछ महीनों के अंतराल में कहीं ना कहीं घूमने निकल जाया करती हैं। अर्जुन और भूमि पेडनेकर भी काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों साथ में अकसर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
कौन हैं अर्जुन?
अर्जुन प्रताप बाजवा सिर्फ़ एक सुपरमॉडल ही नहीं बल्कि एक एक्टर भी हैं। उन्होंने रोहित और वरुण बल जैसे मशहूर डिज़ाइनरों के लिए रनवे पर चार चांद लगाए हैं। इसके अलावा, वे ऑस्कर के लिए नामांकित गिरीश मलिक द्वारा निर्देशित 'बैंड ऑफ़ महाराजा' में भी नजर आए।
सारा और अर्जुन के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स ने अपनी राय जाहिर की है। एक फैन ने बताया कि अर्जुन एक पंजाबी राजनेता के बेटे हैं और उन्हें दयालु और अमीर बताया। एक अन्य फैन ने दूसरों को भरोसा दिलाया कि वे डेटिंग नहीं कर रहे हैं।
अर्जुन का पॉलिटिकल सफर
मॉडलिंग के अलावा अर्जुन राजनीति में भी उतर चुके हैं। 2022 तक वे पंजाब की जिला परिषद में कांग्रेस पार्टी के सबसे युवा प्रतिनिधि थे। उन्होंने लॉरेंस स्कूल, सनावर से राजनीति और कृषि में डिग्री हासिल की है। इसके अलावा, अर्जुन जिमनास्टिक और MMA फाइटिंग में भी माहिर हैं। सारा और अर्जुन की डेटिंग की बात की जाए तो ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या फिर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications