कॉमेडियन राकेश का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, मेहंदी सेरेमनी के दौरान हुई घटना, इस वजह से हुई मौत
Comedy Kiladigalu Rakesh Poojary Death: 'कॉमेडी खिलाड़ी सीजन 3' के विनर राकेश पुजारी को 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। यह दिल दहला देने वाली घटना उडुपी जिले में एक मेहंदी समारोह के दौरान हुई। टेलीविजन और सिनेमा दोनों में फेसम पुजारी देर रात करकला में निट्टे के पास बेहोश हो गए। जिससे उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद, करकला टाउन पुलिस स्टेशन में एक अप्राकृतिक मौत (unnatural death) का मामला दर्ज किया गया।
उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री के लोग स्तब्ध रह गए हैं। पुजारी के करियर की शुरुआत चैतन्य कलाविदरु थिएटर ग्रुप से शुरू हुई थी। उनको पहचान 2014 में तुलु रियलिटी शो 'कदले बाजिल' शो से मिली। लगभग 150 ऑडिशन से गुज़रने सहित कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, उन्हें ये काम मिला था। पुजारी ने अपने काम से कर्नाटक में एक अच्छी पहचान बनाई।

2020 में 'कॉमेडी खिलाड़ी' सीजन 3 में उनकी जीत ने राकेश पुजारी को और फेम दिलाया। जिससे उन्हें व्यापक प्रशंसा मिली और वे घर-घर में मशहूर हो गए। वे 2018 में शो के सीजन 2 में रनर-अप टीम का भी हिस्सा थे।
पुजारी का योगदान रियलिटी टीवी से आगे तक फैला हुआ है। क्योंकि उन्होंने कन्नड़ और तुलु सिनेमा दोनों में खूब काम किया है। उनकी फ़िल्मोग्राफी में 'पेलवान' और 'इदु एनथा लोकवय्या' जैसी कन्नड़ फ़िल्मों के साथ-साथ 'पेटकम्मी', 'अम्मर पुलिस', 'पम्मना द ग्रेट', 'उमिल' और 'इलोक्केल' जैसी प्रमुख तुलु फ़िल्मों में रोल शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने 'बाले तेलीपाले', 'मे 22', 'स्टार' और 'तुयिनाय पोये' सहित कई तटीय कर्नाटक-आधारित रियलिटी शो में भाग लिया, जबकि वे थिएटर समुदाय के एक सक्रिय सदस्य बने रहे।
उनके निधन की खबर सुनकर सेलेब्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं।'कॉमेडी खिलाड़ी' की जज, एक्ट्रेस रक्षिता ने कहा, "हमेशा मुस्कुराते रहने वाले राकेश...मेरे पसंदीदा राकेशा...सबसे प्यारे, दयालु और प्यार करने वाले व्यक्ति...नम्मा राकेशा...तुम्हारी याद आएगी।"












Click it and Unblock the Notifications