VIDEO: कॉमेडियन भारती और हर्ष ने फैन्स को दिया बड़ा तोहफा, पहली बार दिखाया बेटे 'गोला' का चेहरा

नई दिल्ली: कॉमेडियन भारती सिंह के घर अप्रैल में ढेर सारी खुशियां आई थीं, जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेबी के साथ बहुत सी तस्वीरें डालीं, लेकिन सभी में उसका चेहरा छिपाकर रखा। ऐसे में उनके फैन्स काफी वक्त से बच्चे का पूरा चेहरा दिखाने की डिमांड कर रहे थे, जिसे अब इस क्यूट कपल ने पूरा कर दिया है।

भारती ने कही थी ये बात

भारती ने कही थी ये बात

कई बार भारती से मीडिया वालों ने भी बच्चे का चेहरा दिखाने को कहा था। जिस पर भारती ने जवाब दिया था कि उनके परिवार वाले कहते हैं कि बच्चे का चेहरा दिखाने से नजर लग जाती है। हालांकि वो इन सब चीजों में विश्वास नहीं करती हैं। इसी वजह से अब उन्होंने अपने बच्चे का चेहरा दुनिया को दिखाया और उसका वीडियो भी पोस्ट किया है। उनके बेबी को देखकर फैन्स काफी तारीफ कर रहे हैं।

बनाया स्पेशल ब्लॉग

बनाया स्पेशल ब्लॉग

11 जुलाई को भारती और हर्ष ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। 13 मिनट के इस वीडियो में अपने बच्चे के बारे में सारी डिटेल कॉमेडियन ने बताई। वैसे तो उनके बेटे का नाम लक्ष्य है, लेकिन उसे प्यार से घर वाले गोला बुलाते हैं। भारती के मुताबिक वो अब अपने बेटे का चेहरा दुनिया को दिखाने के लिए तैयार हैं, इसके लिए उन्होंने घर को अच्छे से सजाया था। साथ ही अपने बेटे को भी तैयार कर रखा था।

बॉक्स में रखा लक्ष्य को

बॉक्स में रखा लक्ष्य को

कुछ ही देर बाद वीडियो में उनके पति हर्ष की एंट्री हो गई। इसके बाद वो दोनों उस जगह पहुंचे, जहां पर उन्होंने खास तैयारियां कर रखी थीं। वहां पर एक बॉक्स भी था, जिसमें दोनों ने लक्ष्य को रख रखा था। फिर उन्होंने वो बॉक्स खोला और दुनिया को अपने बेटे का चेहरा दिखाया। इसके बाद उन्होंने केक कॉटकर इस मूमेंट को सेलिब्रेट किया। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+