कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने बयां किया अपने डिप्रेशन का दर्द, कहा- 4 साल तक हर रोज लेता था 18 गोलियां
Sidharth Sagar Depression: एक्टर और कॉमेडियन सिद्धार्थ सगार चार साल बाद अपनी नॉर्मल लाइफ में लैटे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने डिप्रेशन, बायपोलर डिसऑर्डर और नशे की लत के बारे में खुलकर बात की।
Sidharth Sagar Depression: टीवी के मशहूर कॉमेडी रिएलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अपने अलग-अलग किरदारों से सबको एंटरटेन करने वाले सिद्धार्थ सागर ने इस बार अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया है कि कुछ साल पहले तक वह कितनी परेशानियों से जूझ रहे थे। सिद्धार्थ सागर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने लाइफ में बहुत कुछ झेला है लेकिन उन्होंने कभी ये जाहिर नहीं होने दिया। अब चार साल बाद एक्टर और कॉमेडियन सिद्धार्थ सगार ने अपने डिप्रेशन, बायपोलर डिसऑर्डर और नशे की लत के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि वह किस तरह से इन सब चीजों से बाहर आ सके हैं।

डिप्रेशन के शिकार हो गए थे सिद्धार्थ
कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर को 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन में 'मौसी', 'राहत इंदौरी' और अब 'उस्ताद घरचोरदास' जैसे किरदारों के लिए जाना जाता है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और उनकी शानदार एक्टिंग के लिए उनकी काफी तारीफ की जाती है लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। एक समय सिद्धार्थ बहुत ज्यादा नशे में रहने लगे थे। साथ ही वह डिप्रेशन के भी शिकार हो गए थे।
मेंटल हेल्थ को लेकर बताई ये बड़ी बात
'कॉमेडी सर्कस' और 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी दमदार कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने वाले सिद्धार्थ सागर ने हिंदुस्तान टाइम्स से अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने इंटरव्यू में बताया- न सिर्फ अपनी इंडस्ट्री में, बल्कि सभी इंडस्ट्री में फिर चाहे वह कॉर्पोरेट वर्ल्ड हो या फिर स्टूडेंट्स हों। सभी डिप्रेशन और तनाव से जूझते हैं और नींद की दवाइयां भी लेते हैं या फिर किसी मेडिकेशन पर चल रहे हैं।
हर रोज दिनभर में लेता था 18 दवाइयां
अपने इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने बताया- मुझे बायपोलर डिसऑर्डर की परेशानी थी। मैं हर रोज दिनभर में 18 गोलियां खाता था। उस समय मुझे जबरदस्त नशे की लत थी। मैं उदास और परेशान रहता था। मेरा मन इधर-उधर भटकता रहता था। उस दौर में मैंने बहुत मुश्किल समय देखा है। उन्होंने आगे कहा- मुझे इन सब से उबरने में बहुत समय लग गया। यही कारण था कि मैं चार साल तक इंडस्ट्री से पूरी तरह से गायब था।
बायपोलर डिसऑर्डर पर बोले सिद्धार्थ
सिद्धार्थ सागर ने अपने मेंटल हेल्थ के बारे में बोलते हुए कहा- मुझे जब बाइपोलर डिसऑर्डर हुआ तो मैं रोजाना 18 दवाइयां खाया करता था। मुझे बहुत एंग्जाइटी होती थी और नशे की बुरी लत भी लग चुकी थी। हालांकि आज के समय में मैं कोई दवा नहीं खाता हूं। मैं अब बिल्कुल ठीक और हेल्दी हूं। अब मुझे किसी भी तरह की लत नहीं है। मुझे इससे बाहर निकलने में बहुत सारा समय लग गया था।
हेल्थ के साथ खिलवाड़ करना बिल्कुल सही नहीं
कॉमेडियन ने आगे बताया- पैसा, फेम और सफलता आप कभी भी एक निश्चित कीमत देकर हासिल कर सकते हैं। लेकिन आप अपनी हेल्थ के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते और न ही इसे इग्नोर कर सकते हैं। अगर आपने ऐसा किया तो फिर इसकी भरपाई करना मुश्किल हो जाता है। खुद को हेल्दी रखने के लिए अपने ऊपर ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है।












Click it and Unblock the Notifications