Raju Srivastava Health: 15 दिनों बाद कॉमेडी किंग को आया होश, धीरे-धीरे कर रहे हैं रिकवर
मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की हेल्थ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें 15 दिनों बाद आखिरकार होश आ गया है।
मुंबई, 25 अगस्त: मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव बीते दिनों से अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। वह इन दिनों दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। लेकिन, अस्पताल में भर्ती होने के बाद से वह वेंटिलेटर पर बेहोश हैं। आए दिन उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट सामने आता रहता है। इस बीच अब उनके फैंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।
Recommended Video


राजू श्रीवास्तव को आया होश
जी हां आखिरकार 15 दिनों के संघर्ष के बाद राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है। एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इससे पहले उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने आश्वासन दिया था कि राजू ठीक तो हो जाएंगे इसमें थोड़ा समय लग सकता है।

डॉक्टर्स ने दिया ये हेल्थ अपडेट
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए राजू श्रीवास्तव के रिप्रेजेंटेटिव ने उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया था कि, 'उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर्स उनका अच्छे से इलाज कर रहे हैं। हालांकि राजू को अभी होश नहीं आया है। वह वेटिंलेटर पर हैं और डॉक्टर्स हर समय उनकी निगरानी कर रहे हैं'।

जल्द ठीक हो जाएंगे कॉमेडी किंग
राजू श्रीवास्तव जब से दिल्ली एम्स में भर्ती हुए हैं तभी से उनकी हालत नाजुक हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत में खासा सुधार देखने को मिला। वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर हैं ऐसे में 15 दिन बीत जाने के बाद उनका होश में आना बेहद जरूरी था। वहीं फैंस भी उनके जल्द ठीक होने के दुआ कर रहे हैं।

शेखर सुमन ने दिया था हेल्थ अपडेट
इससे पहले राजू श्रीवास्तव के खास दोस्त शेखर सुमन ने भी ट्वीट कर उनकी हेल्थ का बड़ा अपडेट दिथा था। शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा था- 'राजू के परिवार वालों ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। राजू के ऑर्गन्स सही से काम कर रहे हैं। भले ही अभी राजू को होश नहीं आया है लेकिन डॉक्टर्स को उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे। महादेव की कृपा। हर हर महादेव'।

राजू श्रीवास्तव की हेल्थ पर उड़ी अफवाह
इससे पहले राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर तमाम तरीके की अफवाहें उड़ी थी जिसके बाद उनकी बेटी बेटी अंतरा इस पर चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया से बातचीत की और कहा, 'डॉक्टर्स पापा का इलाज कर रहे हैं। उन्हें भी उनकी हेल्थ में सुधार का इंतजार है और हम डॉक्टर्स से पापा को लेकर अपडेट का इंतजार करते रहते हैं। पापा हल्का रेस्पॉन्ड कर रहे हैं लेकिन उन्हें ठीक होने में समय लगेगा'।

15 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे राजू
बता दें कि, राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को जिम करते हुए अचानक बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगातार 15 दिनों से कॉमेडी किंग अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। अब उनके होश में आने के बाद फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
अब भी वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव
इस बीच राजू श्रीवास्तव की हेल्थ से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। जी हां माना जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की हेल्थ में सुधार तो हो रहा है लेकिन वह अब भी वेंटिलेटर पर ही हैं और डॉक्टर्स उनकी देखरेख कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications