Raju Srivastava: पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, बेटे आयुष्मान ने दी मुखाग्‍नि

करोड़ों लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाने गुदगुदाने वाले राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।

मुंबई, 22 सितंबर: अपनी कॉमेडी से करोड़ों लोगों को हंसाने-गुदगुदाने वाले मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। बीते 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की गई। हालांकि बीच में राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार भी आया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। राजू श्रीवास्तव के निधन से बॉलीवुड सहित देशभर में उनके चाहने वाले सदमे में हैं। पढ़िए, इस खबर से जुड़े सभी अपडेट।

raju srivastava passes away

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Sep 22, 2022, 3:27 PM IST

हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव को सुनील पाल, एहसान कुरैशी सहित उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
Sep 22, 2022, 12:19 PM IST

दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निगमबोध घाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटे आयुष्मान ने राजू श्रीवास्तव को मुखाग्‍नि दी और राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए।
Sep 22, 2022, 12:08 PM IST

दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट श्मशान घाट ले जाया जा रहा है।
Sep 22, 2022, 9:45 AM IST

राजू श्रीवास्तव हमारे शिक्षक थे, उन्हें हमेशा याद किया जाएगा- सुनील पाल
Sep 22, 2022, 9:44 AM IST

राजू श्रीवास्तव के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे कॉमेडियन एहसान कुरेशी और सुनील पाल, आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार
Sep 22, 2022, 7:22 AM IST

दिल्ली में आज 9.30 बजे राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार होगा

दिल्ली ममें आज (गुरुवार) सुबह 9.30 बजे राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया जाएगा।
Sep 21, 2022, 5:26 PM IST

अभिनेत्री रवीना टंडन ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि यह दुखद समाचार है क्योंकि हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे। लेकिन, दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। मैं आशा करता हूं कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करें। वह लाफ्टर किंग थे, उनकी कमी खलेगी।
Sep 21, 2022, 5:11 PM IST

डॉ सुधीर गुप्ता, प्रमुख, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग, एम्स ने बताया कि राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम वर्चुअल ऑटोप्सी नाम की नई तकनीक से किया गया है। इसके लिए किसी विच्छेदन की आवश्यकता नहीं है। पूरी प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट का समय लगा, जिसके बाद शव उनके परिवार को सौंप दिया गया।
Sep 21, 2022, 5:11 PM IST

राजू श्रीवास्तव के भतीजे मृदुल श्रीवास्तव ने कहा कि वो हमारे परिवार के स्तंभ थे...पीएम समेत तमाम बड़े नेताओं ने फोन किया, सीएम योगी रोजाना संपर्क में हैं। पोस्टमॉर्टम किया गया, क्योंकि वह (एम्स दिल्ली में) बेहोश थे और उसकी तरफ से कोई नहीं था, उस समय एमएलसी बनाया गया था।
Sep 21, 2022, 3:21 PM IST

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार गुरुवार 22 सितंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा, उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है।
Sep 21, 2022, 2:28 PM IST

राजू श्रीवास्तव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा- प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का असामयिक निधन बेहद दुखद है। अपनी हास्यपूर्ण प्रस्तुतियों से, दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की उनमें विलक्षण प्रतिभा थी। उनके प्रभाव से भारत में हास्य के मंचन को नई पहचान मिली। उनके परिवार एवं प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएं।
Sep 21, 2022, 2:21 PM IST

अभिनेता शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर ट्वीट करते हुए संवेदना जाहिर की। उन्होंने लिखा-यह खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। राजू सबसे मजाकिया व्यक्ति थे। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे।
Sep 21, 2022, 2:20 PM IST

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया है। गडकरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी कॉमेडी में भारतीयों का रोजमर्रा का जीवन दिखता था। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राजू श्रीवास्तव एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद जिंदादिल इंसान भी थे।
Sep 21, 2022, 2:18 PM IST

अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो मेसेज शेयर कर लिखा कि प्यारे राजू...तुम्हारे जाने से पूरे देश की हंसी थम गई है। खिलखिलाहट में वो गूंज नहीं रही। इतनी भी क्या जल्दी थी। ऊपर वालों को हंसाने की!
Sep 21, 2022, 2:17 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-हंसते-हंसाते आप ऐसे चले गए कि मनोरंजन जगत में कभी न भरने वाला एक बड़ा शून्य छोड़ गए। आप विनोद, ऊर्जा और हास्य के लिए आप सदैव याद आते रहेंगे। ॐ शांति।
Sep 21, 2022, 1:43 PM IST

अभिनेता अक्षय कुमार ने दुख जताते हुए लिखा- जिंदगी भर बहुत हंसाया राजू भाई तुमने…भगवान से प्रार्थना है कि आपकी आत्मा को सदगती मिले।
Sep 21, 2022, 1:42 PM IST

एक्टर अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा- अपने लाइफ हमें स्क्रीन पर और बाहर हंसी का उपहार दिया। आपका असामयिक निधन मुझे बहुत दुखी करता है। ईश्वर आपके परिवार को इस शोक की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।
Sep 21, 2022, 1:40 PM IST

राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद फिल्म जगत में भी शोक की लहर है। अभिनेता सोनू सूद, मनोज वाजपेयी, अक्षय कुमार, अजय देवगन सहित तमाम फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया।
Sep 21, 2022, 1:30 PM IST

राजू श्रीवास्तव एक अच्छे कलाकार रहे हैं। उन्होंने देश को हंसाया पर हंसाते-हंसाते अपने चाहने वालों को रूला कर गए हैं। एक अच्छे इंसान अब हमारे बीच नहीं रहे, उनके जाने का दुख है। उनके परिवार के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं: छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल
Sep 21, 2022, 12:25 PM IST

पीएम मोदी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने लिखा, "राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वो हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए, लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।"
Sep 21, 2022, 12:01 PM IST

दुनिया को हंसाने वाले व्यक्ति राजू श्रीवास्तव अब नहीं रहे। यह समाचार बहुत लोगों को व्यतित करेगा मगर हम सभी जानते हैं कि वे काफी दिनों से जीवन के लिए लड़ रहे थे। मैं प्रभू से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे: राजू श्रीवास्तव के निधन पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी
Sep 21, 2022, 11:55 AM IST

यह बहुत दुखद है कि राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे, एक गरीब परिवार से आने वाले राजू श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी- पूर्व सीएम अखिलेश यादव
Sep 21, 2022, 11:53 AM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर जताया राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख, कहा- उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है
Sep 21, 2022, 11:50 AM IST

राजू श्रीवास्तव के निधन से मुझे गहरा दुख है, उनके जैसे कलाकार कम ही देखने को मिलते हैं- फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री
Sep 21, 2022, 11:47 AM IST

मैं यूपी की जनता की तरफ से प्रार्थना करता हूं कि राजू श्रीवास्तव जी की आत्मा को शांति मिले- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
Sep 21, 2022, 11:42 AM IST

राजू श्रीवास्तव के निधन पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर जताया दुख, कहा- राजू श्रीवास्तव ने हास्य कला की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी
Sep 21, 2022, 11:33 AM IST

1980 के दशक से मनोरंजन की दुनिया में काम कर रहे थे राजू श्रीवास्तव, मैंने प्यार किया- आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया और मैं प्रेम की दीवानी हूं जैसी कई फिल्मों में किया था काम
Sep 21, 2022, 11:30 AM IST

राजू श्रीवास्तव के निधन से दुखी हुए अभिनेता राजपाल यादव, कहा- बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए मेरे भाई
Sep 21, 2022, 11:25 AM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर ट्वीट कर जताया दुख, कहा- मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद जिंदादिल इंसान भी थे राजू श्रीवास्तव
Sep 21, 2022, 11:22 AM IST

58 साल के थे राजू श्रीवास्तव, परिवार ने की निधन की पुष्टि, लंबे समय से राजू श्रीवास्तव के लिए देश में जारी था दुआओं का दौर
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+