LIVE शो के दौरान क्रिस के फैन ने विल स्मिथ को जमकर सुनाई गालियां, कॉमेडियन का ये था रिएक्शन
बोस्टन, 01 अप्रैल: ऑस्कर 2022 समारोह के दौरान एक्टर विल स्मिथ द्वारा कार्यक्रम के होस्ट और कॉमेडियन क्रिस रॉक को सरेआम थप्पड़ मार दिया था। क्रिस कार्यक्रम में विल की पत्नी को लेकर कुछ मजाक कर रहे थे। जिससे गुस्साए विल स्मिथ ने क्रिस को स्टेज पर जाकर थप्पड़ मार दिया। विल के इस बर्ताव से क्रिस के फैंस ने काफी गुस्सा देखने को मिला था। हाल ही में बोस्टन में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान क्रिस का एक फैन विल स्मिथ को लेकर बुराभरा कहने लगा। जिसके बाद क्रिस ने उसे ऐसा व्यवहार ना करने की अपील की।

क्रिस ने फैन को ऐसा ना करने की अपील की
दरअसल क्रिस रॉक बोस्टन में अपनी एक लाइव कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान क्रिस का एक फैन शो के बीच में F@#$k विल स्मिथ चिल्लाने लगा। क्रिस ने उसे तुरंत ऐसा ना करने के लिए रोकते हुए ना..ना..ना कहने लगे। क्रिस ने गुरुवार को उसी जगह पर दो शो किए, जिसमें उन्होंने पहली बार थप्पड़ विवाद को लेकर बात की। उन्होंने भीड़ से उनके वीकएंड के बारे में पूछा और अपने पहले प्रदर्शन के दौरान कहा, "मेरे पास एक पूरा शो है... जो मैंने वीकएंड से पहले लिखा था, इसलिए, यदि आप उसके लिए यहां आए तो मैं अभी भी उसे प्रोसेस कर रहा हूं। मैं इसके बारे में बात करूंगा, लेकिन आज रात नहीं।

थप्पड़ कांड पर पहली बार बोले क्रिस
अपनी दूसरी परफॉर्मेंस के दौरान, क्रिस ने कहा कि घटना के बाद से वह विल के संपर्क में नहीं है। उन्होंने कहा, "आपने जो सुना, उसके बावजूद मैंने किसी से बात नहीं की," और वह "उस के बारे में बात नहीं करना चाहता था । क्रिस ने बाद में दर्शकों से कहा, "कुछ अन्य अजीब चीजों को छोड़कर, अभी जीवन बहुत अच्छा है। द हॉलीवुड के अनुसार, लगभग एक घंटे तक चलने वाले शो में कॉमेडियन को जमकर प्रशंसा मिली।
Recommended Video

विल स्मिथ ने सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी
यह शो क्रिस 'एगो डेथ वर्ल्ड टूर' का हिस्सा है। लाइव एकेडमी अवार्ड्स शो के दौरान क्रिस को मंच पर थप्पड़ मारने के बाद उनसे माफी मांगने के लिए विल ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है। विल ने लिखा कि, मैं सार्वजनिक रूप से आपसे माफी मांगना चाहता हूं, क्रिस। मैं आपे से बाहर था और मैं गलत था। मैं शर्मिंदा हूं और मेरे कार्य उस आदमी का संकेत नहीं थे जो मैं बनना चाहता हूं। प्यार और दयालुता की दुनिया में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

विल ने माफीनामे में लिखी भावुक चीजें
विल ने आगे लिखा कि, हिंसा अपने सभी रूपों में जहरीली और विनाशकारी होती है। कल रात के अकादमी पुरस्कारों में मेरा व्यवहार अस्वीकार्य और अक्षम्य था। मेरे खर्च पर चुटकुले नौकरी का एक हिस्सा हैं, लेकिन जैडा की चिकित्सा स्थिति के बारे में एक मजाक मेरे लिए सहन करने के लिए बहुत अधिक था और मैंने भावनात्मक रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त की। दरअसल ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक ने स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक बना दिया था।












Click it and Unblock the Notifications