Atul Parchure: कॉमेडियन-एक्टर अतुल परचुरे का निधन, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस, कैंसर से जीती थी जंग
Actor Atul Parchure Passed Away: सिनेमा जगत से एक दुखद खबर मिल रही है। कॉमेडियन- एक्टर अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मृत्यु की खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अतुल परचुरे मराठी के साथ हिंदी सिनेमा का भी जाना माना चेहरा थे।
फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करने वाले अतुल परचुरे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हालांकि कैंसर की जंग वो एक बार जीत चुके थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिर से वो कैंसर की जद में आ चुके थे।

अभिनेता-हास्य कलाकार अतुल परचुरे के निधन से मनोरंजन जगत शोक में है। 57 वर्षीय परचुरे कैंसर से पीड़ित हो गए थे। एक ऐसी बीमारी जिसके खिलाफ उन्होंने अभिनय के अपने जुनून को वापस पाने से पहले बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। मंच और स्क्रीन पर उनकी वापसी को खूब सराहना मिली, खासकर कई मराठी प्रस्तुतियों में उनके यादगार अभिनय के लिए।
उनके ठीक होने के बावजूद लगातार जटिलताओं के कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखी गई और रिपोर्ट बताती है कि कैंसर फिर से लौट आया था। परचुरे के जाने से उनकी मां, पत्नी, बेटी और उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है, जिससे मराठी और हिंदी मनोरंजन उद्योग दोनों में एक खालीपन आ गया है।
हंसाकर दर्शकों को बनाया अपना
अतुल परचुरे ने अपने अभिनय के दम पर लोकप्रियता बटोरी थी। खास तौर पर कॉमेडी सर्कस, यम हैं हम और आरके लक्ष्मण की दुनिया जैसे लोकप्रिय शो के साथ ही कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा में उनकी मौजूदगी काफी गुदगुदाती थी।
कई फिल्मों में किया काम
हिंदी सिनेमा में उन्होंने बिल्लू, पार्टनर और ऑल द बेस्ट जैसी फिल्मों में काम किय, जिसमें उनकी बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग देखने को मिली। इनके अलावा, उन्होंने क्योंकि, सलाम-ए-इश्क, कलयुग, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और खिचड़ी जैसी फिल्मों में भी भूमिकाएं निभाईं।












Click it and Unblock the Notifications