इस दिन रिलीज होगी 'Cirkus', जानिए किस किरदार में नजर आएंगे Ranveer Singh

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। बता दें कि फिल्म ‘सर्कस’ 23 दिसंबर को रिलीज होगी। साथ ही इसका पहला पोस्टर भी रिलीज हो गया है।

मुंबई, 10 मई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेट फिल्म 'सर्कस' का पोस्टर शेयर कर रोहित शेट्टी ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Cirkus Poster

इस दिन रिलीज होगी 'सर्कस'
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'सर्कस' का पोस्टर शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को बड़े पर्दे पर नजर आएगी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि, "यह हमारे दर्शकों को एक बार फिर से सिनेमाघरों में लाने का समय है। गोलमाल 16 साल पहले रिलीज हुई थी और आप सभी ने मुझे जो प्यार दिया, उसने मुझे वह बना दिया जो मैं आज हूं। 'सर्कस' आपके और आपके परिवार के लिए क्रिसमस का उपहार है। क्योंकि इस 'सर्कस' में बहुत सारा गोलमाल है।"

इन सितारों की होगी अहम भूमिका
इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा वरुण शर्मा, जैकलीन फार्नांडिस, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा समेत और भी कई बड़े सितारे नजर आएंगे। रोहित शेट्टी इससे पहले रणवीर सिंह के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। रोहित शेट्टी ने पहली बार फिल्म सिंबा बनाई थी जो कि, बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिलहाल 13 मई को रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+