भूत-प्रेत से डरते थे 'फ्रेडरिक्स', बहुत याद आएगा CID में दिनेश फडनिस का किरदार

चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा.. सुनसान सड़कें और घना कोहरा, इस बात से अगर सीआईडी की पूरी की पूरी टीम में कोई डरता था, तो वो थे फ्रेडरिक्स। दुश्मन ने अगर भूतिया खबरों की अफवाह फैलाकर जाल बिछाया तो समझो ये फ्रेडरिक्स की कमजोर कड़ी है। उनके पसीने छूटने लगते थे। लेकिन अब भूत प्रेतों से डरने वाले फ्रेडरिक्स ने दुनिया को अलविदा कहा तो सबकी आंखें नम हो गईं। फैंस इस बात पर यकीन करने को तैयार ही नहीं हैं कि वे उनके चहेते फ्रेडरिक्स को अब कभी भी नहीं देख पाएंगे।

दिनेश फडनीस ने 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। शो में तो वे भूतों से बेहद डरते थे। उनका किरदार ऐसा था कि फैंस उससे बाहर ही नहीं आ पा रहे हैं। जैसे ही उनके निधन की बात लोगों को पता चली किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि उनके चहेते एक्टर इस दुनिया में अब नहीं रहे। अब लोगों के मन में यही सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर सीआईडी में फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने वाले दिनेश की मौत कैसे हुई होगी? साथ ही सबके जहन में उनके द्वारा किया गया शानदार रोल ही घूम रहा है।

CID

सीआईडी में फ्रेडरिक्स नेसीआईडी की बात की जाए तो उन्होंने फ्रेडरिक्स का किरदार निभाया है जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। वे भूत प्रेतों से काफी डरा करते थे। शो में जब भी ऐसा कोई सीन आता था या फिर अपराधी डरावना जाल बिछाता था तो फ्रेडरिक की डर के मारे हालत ही खराब हो जाया करती थी। ऐसे में अपने कॉमिक किरदार से फैंस का दिल जीतने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।

वहीं बीते दिनों खबरें थी कि दिनेश फडनीस को दिल का दौरा पड़ा है। हालांकि, इन सभी खबरों को बाद में उनके को एक्टर ने खारिज कर दिया था। उन्होंने बताया कि फडनीस का लिवर डैमेज हुआ है उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा। पिंकविला से भी बात करते हुए दयानंद ने कहा कि दिनेश को हार्ट अटैक नहीं आया था। उनका लिवर डैमेज हुआ जिसके बाद एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

सीआईडी की बात करें तो शो की शुरुआत 1998 में हुई थी। 2018 तक ये सीरियल चला और सबसे लंबे समय तक चलने वाली सीरीज बन गया। दिनेश फडनीस की बात की जाए तो उन्होंने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल की। दिनेश न केवल एक एक्टर बल्कि एक लेखक के रूप में भी काम कर चुके हैं।

उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में भी कैमियो किया है। दिनेश ने कई हॉलीवुड फिल्मों जैसे सरफरोश, सुपर 30 जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+