रिहा होने के बाद Chrisann Pereira का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, परिवार को वीडियो कॉल कर सुनाई आपबीती
अभिनेत्री क्रिसन परेरा को शारजाह की जेल से रिहा कर दिया गया है। रिहा होने के बाद वीडियो कॉल पर बात करती हुई उनकी मां खुशी से झूम उठीं।

Chrisann Pereira Bail: बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा को ड्रग्स मामले में फंसाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, अब उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है। जिसके बाद से एक्ट्रेस और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है।
रिहा होने के बाद क्रिसन ने मां को की वीडियो कॉल
क्रिसन ने रिहा होने के बाद अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की जिसका वीडियो उनके भाई ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आईं। वीडियो कॉल पर क्रिसन परेरा से बात करते हुए उनकी मां खुशी से झूम उठती हैं।
मां बोली- 'तुम आजाद हो'
वीडियो में क्रिसन अपनी मां से बात करते हुए अपने आंसू नहीं रोक पातीं। वीडियो कॉल पर उनकी मां के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद होते हैं। बेटी को रोता हुआ देख उनकी मां कहती हैं, "तुम आजाद हो"। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस अगले 48 घंटों में भारत लौट आएंगी।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
बताते चलें कि, ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस को फंसाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान मुंबई के बोरीवली निवासी एंथनी पॉल और महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के निवासी राजेश बभोटे उर्फ रवि के तौर पर हुई थी। जानकारी के मुताबिक, मामला एक्ट्रेस की मां से शुरू हुआ था उनसे बदला लेने के लिए एक्ट्रेस पर ये गंभीर आरोप लगाए गए।
मां को फंसाने की थी साजिश
मुंबई पुलिस को पता चला कि एक कुत्ते को लेकर हुए झगड़े के बाद अभिनेत्री को एक बेकरी मालिक ने बदला लेने के लिए फंसाया था। शुरुआती जांच में सामने आया था कि कुत्ते को लेकर आरोपी एंथनी की बहन का एक्ट्रेस की मां से झगड़ा हुआ था। दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। पुलिस की माने तो एक्ट्रेस को फंसाने के पीछे कम से कम 5 लोगों का हाथ है। फिलहाल एक्ट्रेस को रिहा कर दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।












Click it and Unblock the Notifications