चित्रांगदा सिंह की शिकायत पर गो एयर ने किया संपर्क, एक्ट्रेस को बताया क्या लिया एक्शन

मुंबई, 24 फरवरी: एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में गोएयर एयरलाइंस में क्रू के बर्ताव को लेकर गुस्सा जताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि उनका फ्लाइट में तजुर्बा बहुत खराब रहा है। चित्रांगदा सिंह की इंस्टाग्राम पर की गई इस शिकायती पोस्ट के दो दिन बाद गो एयर एयरलाइन ने चित्रांगदा से संपर्क कर खेद जताया है और जांच की बात भी कही है।

जांच का दिया आदेश

जांच का दिया आदेश

गो एयर की ओर से बताया गया है कि उन्होंने एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट पर ध्यान देते हुए उनसे संपर्क किया और मामले की जांच का आदेश दिया है। चित्रांगदा को भी मामले की जांच के बारे में बताया गया है। गुरुवार को गो एयर के एक प्रवक्ता नेकहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर जो भी दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा है कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हैं।

चित्रांगदा ने लगाए थे कई आरोप

चित्रांगदा ने लगाए थे कई आरोप

चित्रांगदा सिंह ने मंगलवार को एक फ्लाइट के अंदर से इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि गो एयर की दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट की एयहॉस्टे में बहुत ही बदतमीज हैं। प्लीज आप सभी इन्हें थोड़ा तमीज सिखाएं। ऐसा असभ्य रवैया मैंने पहले कभी नहीं देखा। चित्रांगदा ने ये भी कहा कि यह घटना उनके साथ नहीं सामने बैठे व्यक्ति के साथ हुई, जिसके साथ एयरहॉस्टेस ने बहुत बुरा व्यवहार किया। क्रू को ऐसे गुस्से से बात नहीं करनी चाहिए।

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं चित्रांगदा

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं चित्रांगदा

चित्रांगदा काफी मशहू फिल्म एक्ट्रेस हैं। वो करीब एक दशक से इस पेशे में हैं। 2013 में आई फिल्म हजारो ख्वाहिशें ऐसी में पहली बार उन्होंने काम किया था। इसके बाद वो ये साली जिंदगी, देसी ब्वॉयज, इनकार, आई मी और मैं, बाजार जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कुछ समय पहले आई अभिषेक बच्चन के साथ बॉब विश्वास में भी चित्रांगदा सिंह दिखी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+