टीवी के सबसे महंगे ऐड के ट्रेलर में नजर आए लॉर्ड बॉबी और रणवीर सिंह, बजट जान उड़ जाएगी रातों की नींद
चिंग्स देसी चाइनीज़ का नया विज्ञापन भारतीय विज्ञापन इतिहास का अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस भव्य विज्ञापन को 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले एटली ने निर्देशित किया है। इसका कुल बजट ₹150 करोड़ बताया गया है। ये अब तक का सबसे महंगा विज्ञापन है।

इस ऐड फिल्म में तीन बड़े सितारे - रणवीर सिंह, बॉबी देओल और श्रीलीला नजर आ रहे हैं। जब सोशल मीडिया पर इन तीनों की तस्वीरें सामने आईं तो दर्शकों को लगा कि ये किसी बड़ी एक्शन फिल्म का हिस्सा हैं। बाद में पता चला कि ये महज एक विज्ञापन का हिस्सा हैं।
फीचर फिल्मों से भी महंगा निकला यह विज्ञापन
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, यह विज्ञापन न केवल बड़े बजट वाली फिल्मों की तरह शूट किया गया है, बल्कि इसका बजट कई हिंदी फीचर फिल्मों से भी ज्यादा है। उदाहरण के लिए, विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का बजट ₹130 करोड़ था और अजय देवगन की 'रेड 2' ₹120 करोड़ में बनी थी। ऐसे में ₹150 करोड़ का विज्ञापन एक नई मिसाल है।
फिल्मी स्टाइल की मार्केटिंग में माहिर है चिंग्स
चिंग्स की पहचान हमेशा से ही बड़े बजट और फिल्म जैसी कहानी वाले विज्ञापनों के लिए रही है। रणवीर सिंह 2014 से ब्रांड एंबेसडर हैं। उसी साल 'माई नेम इज रणवीर चिंग' लॉन्च हुआ था, जिसे शाद अली ने निर्देशित किया था। इसके बाद, 2016 में रोहित शेट्टी ने 'रणवीर चिंग रिटर्न्स' और 2018 में अली अब्बास जफर ने 'कैप्टन चिंग राइजेज' जैसे ऐड बनाए। अब 'जवान' फेम एटली ने इस श्रृंखला को और ऊंचाई दी है।
सितारों के आगामी प्रोजेक्ट्स
रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 'धुरंधर' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। वहीं बॉबी देओल YRF की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' में दिखाई देंगे। श्रीलीला को हम जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म 'तू मेरी जिंदगी है' में देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications