'मैंने ब्रेस्ट को बचाने के लिए बहुत फाइट की...', कैंसर को मात देने वाली छवि को आखिर क्यों किया जा रहा है ट्रोल
'मैंने अपने ब्रेस्ट को बचाने के लिए बहुत फाइट की...', कैंसर को मात देने वाली छवि को आखिर क्यों किया जा रहा है ट्रोल
मुंबई, 16 जुलाई: टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर को मात दे चुकी हैं। कुछ महीनों पहले छवि मित्तल ने सोशल मीडिया के जरिए सबको बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उसके बाद उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर कर लोगों को ये जानकारी दी कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीत चुकी हैं। इस बीच छवि फिर से अपने कैंसर ट्रीटमेंट को लेकर चर्चा में हैं। छवि मित्तल ने बताया है कि उनको उनके 'ब्रेस्ट दिखाने वाले' दो तस्वीरों को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। छवि ने अब उन तस्वीरों को फिर से साझा किया है और ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

ब्रेस्ट सर्जरी के बाद की तस्वीरों पर हुईं ट्रोल
छवि मित्तल ने अपना इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर कहा, , "यहां 2 तस्वीरें हैं जो मैंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिसपर कई निगेटिव कमेंट किए गए हैं। अपनी दो तस्वीरों को शेयर कर छवि मित्तल ने समझाया है कि पहली तस्वीर उस समय की थी जब उन्होंने अपने स्तन कैंसर के निदान की घोषणा की थी और दूसरी तस्वीर कैंसर के ठीक होने के बाद की थी। शुक्रवार (15 जुलाई) को छवि ने नेटिजन्स को फटकार लगाई, जिन्होंने तस्वीर में ब्रेस्ट दिखाई देने के लिए उनकी आलोचना की थी। खासकर उनकी सर्जरी के बाद वाली फोटोज को लेकर।

'पहले वाले में, मैंने अपनी टी-शर्ट उतार दी है...'
छवि मित्तल ने अपना इंस्टाग्राम पर लिखा, ''यहां 2 तस्वीरें हैं जो मैंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। पहला मेरा स्तन कैंसर की घोषणा के वक्त की है, जबकि दूसरा मेरे कैंसर के बाद रिकवर होने की है। तस्वीरों को शेयर कर मैंने बताया था कि ब्रेस्ट कैंसर के इलाज का सफर कैसा था। दोनों तस्वीरों में मैंने बिल्कुल एक जैसे कपड़े पहने हैं। दोनों तस्वीरों में मेरे ब्रेस्ट थोड़े से दिखाई दे रहे हैं। असल में पहले वाले में, मैंने अपनी टी-शर्ट उतार दी है।''

'मैं ये दिखाना चाहती थी कि ब्रेस्ट कैंसर को लेकर इमोशन क्या हैं...'
छवि मित्तल ने आगे लिखा, ''कैंसर के बारे में बताने वाले पोस्ट में मैं ब्रेस्ट नहीं दिखाना चाहती थी, ये पोस्ट इमोशनल था। मैंने ब्रेस्ट इसलिए दिखाए ताकि ब्रेस्ट कैंसर को लेकर मैं अपने इमोशन समझा सकूं। ये पोस्ट भावनात्मक रूप से मैं कैंसर के बारे में था।, आगे क्या होने के डर से लड़ने की मैं उस वक्त कोशिश कर रही थी। .. क्या मैं फिर कभी वैसी रहूंगी, या मैं जीवन से समझौता का कर लूंगी। इस पोस्ट पर यूजर के प्यार भी मिले और नफरत भी। कई लोगों ने बोला कि मुझे क्लीवेज नहीं दिखाना चाहिए था।''

'कैंसर से लड़ते हुए, जो हिम्मत आई, उसको मैंने दुनिया को बताया...'
छवि मित्तल ने आगे लिखा, ''कैंसर से लड़ते हुए, मैंने अपने भीतर जो भी साहस जुटाया, और तय किया कि अगर कुछ भी हो, तो कैंसर से जंग जीतने के बाद मेरी जिंदगी पहले से और बेहतर ही होगी। मैंने पहले ही सोच लिया था कि इस लड़ाई के बाद अगर मैं जीवित रही, तो मैं केवल मजबूत होऊंगी पहले से कहीं ज्यादा! इसलिए मैंने अपनी सारी भावनाएं दुनिया के साथ साझा की। तस्वीर शेयर करने के बाद कईयों ने सोचा कि मैंने साहसी कदम उठाया है तो वहीं कईयों ने लिखा, कि "सब कुछ शेयर नहीं करना चाहिए" यह गरिमापूर्ण नहीं है", "पता नहीं वह क्या बनने की कोशिश कर रही है"...ये कुछ ऐसे निगेटिव कमेंट हैं, जो मुझे मिले थे।''

'मैंने अपने ब्रेस्ट को बचाने के लिए बहुत फाइट की है...'
छवि मित्तल ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा, ''मैं आपको बता दूं, डियर महिलाएं...जाहिर है कि आप इसे नहीं जानते। सबसे पहले यह डबल स्टैंडर्ड है। दूसरा मेरे ब्रेस्ट के साथ जो मेरा लगाव है,उसको नैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। । मैंने उन्हें बचाने के लिए बहुत कठिन लड़ाई लड़ी है.. उन्हें मजबूत रखने के लिए.. यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे जिस तरह हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे हमेशा के लिए कैंसर रहें,...मैंने इसके लिए बहुत कुछ किया है।''

'मुझे अपने शरीर पर बहुत गर्व है...'
छवि मित्तल ने कहा, ''मैं हमेशा निडरता के साथ सोशल मीडिया पर अपनी बात रखना जारी रखूंगी। मुझे अपने शरीर पर बहुत गर्व है। ये मुझमें विश्वास भरता है। सबसे अधिक मुझे अपने ब्रेस्ट पर गर्व है...क्योंकि केवल मुझे पता है कि उन्होंने क्या सहा है। वो मेरे शरीर का एक ऐसा हिस्सा है, जो सबसे ज्यादा फाइटर है। लेकिन जो लोग केवल रोने -धोने और इमोशनल कहानी सुनने में यकीन रखते हैं, मैं मैं आपको याद दिला दूं ... यह पेज कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है।''












Click it and Unblock the Notifications