विक्की कौशल की छावा ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? पढ़ लीजिए ये रिपोर्ट
Chhava OTT Release Date and Platform: विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाए हुए है। फिल्म का बज भी खूब बना हुआ है। दर्शक भी इसे देखने के लिए खूब सिनेमाघर में पहुंच रहे हैं। छावा ने पहले दिन करीब 31 करोड रुपए की कमाई की है। इस फिल्म को रिलीज हुए महज एक दिन हुआ है। इसके बाद भी लोग इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे में इस रिपोर्ट में हम आपको बताना जा रहे हैं कि विक्की की छावा आखिर किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। साथ ही इसके रिलीज डेट क्या है। पढ़िए आपर ये पूरी रिपोर्ट।

खबरों की माने तो छावा नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं, ओटीटी प्ले की रिपोर्ट की माने तो मेकर्स ने अभी ये तय नहीं किया है कि किस तारीख को छावा नेटफ्लिक्स पर आएगी। अमूमन कोई भी नई फिल्म सिनेमाघर में रिलीज होने के 50-60 दिन के बाद ओटीटी पर रिलीज हो जाती हैं। जिन फिल्मों का सिनेमाघरों में जबरदस्त बज बना होता है। उन्हें कुछ दिनों बाद रिलीज किया जाता है। मेकर्स वो इसलिए करते हैं ताकि टिकट खिड़की पर फिल्म की कमाई और ज्यादा हो सके। छावा के मेकर्स भी इसी रास्ते को अपनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। क्योंकि फिल्म का फिलहाल दर्शकों के बीच अलग क्रेज चल रहा है। साथ ही आने वालं हफ्तों में कोई बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। ऐसे में मेकर्स इस बात का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे कि फिल्म को नुकसान नहीं हो। अब देखना है कि नेटफ्लिक्स पर छावा कब रिलीज होती है।
फिल्म 'छावा' की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु के बाद से शुरू होती। उनके जाने के बाद औरंजेब दक्कन पर कब्जा करना चाहता है। क्योंकि उसे लगता है कि मराठा साम्राज्य अब कमजोर हो गया है। लेकिन उसके सामने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज एक चुनौती के रूप में सामने आते हैं। तब वो ये भी कसम खाता है कि जब तक छत्रपति संभाजी महाराज को नहीं मारता मुकुट नहीं पहनेगा। यही फिल्म की मोटा माटी कहानी है। विक्की कौशल के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications