चारु असोपा को नहीं मिल रहा घर, छोटी सी बेटी को लेकर हर जगह घूम रही हैं एक्ट्रेस, रोते हुए बताई अपनी कहानी

Charu Asopa: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की एक्स पत्नी चारु असोपा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपने स्ट्रगल के बारे में लोगों को बताया है। उन्होंने बताया है कि सिंगल मदर को अकेले अपार्टमेंट मिलना कितना मुश्किल होता है।

चारु असोपा ने बयां किया अपना हाल
चारु असोपा ने अपने लेटेस्ट वीडियो में खुलासा किया है कि कैसे एक अच्छा घर ढूंढने की उनकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि वह एक नया घर क्यों नहीं चुन पा रही हैं। राजीव सेन की एक्स पत्नी चारु असोपा ने अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस के साथ एक नया व्लॉग शेयर किया है। इस व्लॉग में चारारु ने दिखाया है कि कैसे वह अपनी 2 साल की बेटी जियाना के साथ एक अपार्टमेंट देखने के लिए बाहर निकल रही हैं।

charu asopa

चारु ने बताया- एक अकेली मां को लोग पसंद नहीं करते
चारु असोपा ने अपने फैंस को बताया- 3 से 4 अपार्टमेंट देखने के बाद, मैं अपने घर वापस जा रही हूं क्योंकि मेरी बेटी सो गई है। बाद में, जियाना के साथ खेलते हुए, चारु ने फैंस को बताया कि कैसे उनकी घर की तलाश अभी भी जारी है। उन्होंने वीडियो में कहा- मुझे कुछ अपार्टमेंट पसंद हैं, लेकिन मकान मालिक मुझे पसंद नहीं करते, इसलिए तलाश जारी है। मुंबई में अच्छा घर ढूंढ़ना बहुत मुश्किल काम है।

बेटी को अच्छे से पाल रही हैं चारु असोपा
चारु असोपा आगे कहती हैं - कुछ फ्लैट ऐसे हैं जो पूरी तरह से खाली हैं और किचन में भी कोई अलमारियां नहीं हैं। अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए चारु कहती हैं कि कम से कम किचन कैबिनेट तो होना ही चाहिए ताकि उन्हें घर का काम न करना पड़े। चारु ने बताया कि कैसे उनके पास समय नहीं है क्योंकि वह हर दिन शूटिंग कर रही हैं ताकि वह अपनी बेटी को अच्छे से पाल सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+