राजीव सेन से तलाक के बाद Charu Asopa ने फिर भरी मांग, फैंस ने पूछा- 'तीसरी बार शादी कर ली क्या?'
Charu Asopa Flaunts Sindoor: मशहूर टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से तलाक की घोषणा की थी। लेकिन जैसा कि अक्सर देखा गया तलाक के बाद दो लोग अपने रास्ते अलग कर लेते हैं। वहीं इन दोनों के बीच रोमांस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।
चारू असोपा ने फ्लॉन्ट किया सिंदूर
राजीव सेन और चारू असोपा के बीच हुए तलाक के बाद अब दोनों की दूरियां बढ़ने के बजाय अब और कम होती नजर आ रही हैं। दोनों के बीच एक बार फिर नजदीकियां बढ़ने लगी है जिसे देख अब फैंस भी कंफ्यूज होने लगे। अब तलाक के कुछ ही दिनों बाद चारू असोपा सिंदूर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में तलाकशुदा चारू असोपा मांग में सिंदूर और होठों में लाल लिपस्टिक लगाए नजर आ रही हैं। वह वीडियो में कहती हैं कि, 'हम वो हैं जो खुदा को भूल गए। तुम मेरी जान किस गुमां में हो।' अब एक्ट्रेस का ये रोमांटिक वीडियो देख फैंस एक बार फिर कंफ्यूज हो गए और उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।
यूजर्स ने किया बुरी तरह ट्रोल
चारू असोपा की वीडियो पर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आपका तो तलाक हो चुका था फिर सिंदूर क्यों लगाया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तीसरी बार शादी कर ली क्या?' एक ने लिखा, 'ये सिंदूर किसके लिए लगाया है।' एक और शख्स ने लिखा- किस गुमान में रहती हो?
चारू और राजीव का हुआ तलाक
बता दें कि, चारू असोपा और राजीव सेन ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2019 में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों के बीच दूरियां आने लगी थीं। हालांकि दोनों एक दूसरे को कई बार मौके देने की कोशिश की। लेकिन आखिरकार लंबे समय तक ये रिश्ता नहीं टिक पाया और 8 जून 2023 को दोनों का कानूनी पर तलाक हो गया।












Click it and Unblock the Notifications