Chandu Champion: कार्तिक आर्यन के लुक ने मचाया हंगामा, लंगोट पहनकर लगाई दौड़, रिलीज हुआ पोस्टर
Chandu Champion Poster: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैम्पियन' को लेकर एक्टर इस समय सुर्खियों में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर मेकर्स से एक्टर के फैंस तक सभी लोग काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
कार्तिक आर्यन का जबर ट्रांसफॉर्मेशन
फिल्म को लेकर हर एक जानकारी मेकर्स की तरफ से लोगों को शेयर की जा रही हैं। अब इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है जिसे कार्तिक आर्यन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख फैन्स एकदम हैरान हो गए हैं। साथ ही उनके लुक की जमकर तारीफ की जा रही है।

फिल्म 'चंदू चैम्पियन' का पोस्टर रिलीज
कार्तिक आर्यन ने गत 14 मई 2024 की शाम को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें मूवी का पोस्टर गेट के दरवाजे पर पड़ा होता है और वह उसे उठाने के लिए जाते हैं लेकिन उनका पालतू कुत्ता, जिसका नाम कटोरी है, वह लेकर वहां से भाग जाता है और उसे फाड़ देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इससे वह तो निराश होते ही हैं, साथ ही फैंस की बेसब्री भी बढ़ जाती है। हालांकि इस इंतजार को खत्म करते हुए उन्होंने फिल्म में अपने लुक को पोस्टर के जरिए रिवील कर दिया है।
'चंदू चैम्पियन' के पोस्टर में कार्तिक आर्यन का लुक
साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान की ये फिल्म आगामी 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि 'चंदू चैम्पियन' के इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन लंगोट पहने मिट्टी से सने और पसीने में लथपथ दौड़ लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह कुश्ती करने जा रहे हैं। फिलहाल उनकी बॉडी और एब्स देख फैंस एकदम हैरान हैं।
मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है फिल्म
इस फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। वह स्वर्ण पदक विजेता हैं, जिन्होंने 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों और फिर 1972 में जर्मनी में आयोजित पैरालिंपिक में देश का नाम रोशन किया था। आपको बता दें कि ये फिल्म थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।












Click it and Unblock the Notifications