Chamkila: दिलजीत दोसांझ-परिणीति चोपड़ा की जोड़ी का कमाल, जानें कब और कहां देखें 'अमर सिंह चमकीला'

Chamkila: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ही सिंगिंग में अपनी किस्मत आजमाई थी। परिणीति ने शादी के बाद पहली बार मुंबई में म्यूजिक को लेकर लाइव कंसर्ट किया था। हालांकि लोगों को ये पसंद नहीं आया था और इसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया था। फिलहाल परिणीति चोपड़ा फिर से फिल्मों में वापसी करते हुए लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रही हैं।

फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' की कहानी
परिणीति चोपड़ा और एक्टर व पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपकमिंग फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जिसमें अमर सिंह की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली हैं और म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है।

chamkila

12 अप्रैल 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- माहौल बन जाता था जब वो छेड़ता था साज, कुछ ऐसा ही था चमकीला का अंदाज। आपको बता दें कि फिल्म अमर सिंह चमकीला आगामी 12 अप्रैल 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली ने पहली बार साथ काम किया है।

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी
दिलजीत दोसांझ ने इस फिल्म को लेकर कहा है- अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाना मेरे जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभवों में से एक है। मैं एक और रोमांचक कहानी के साथ नेटफ्लिक्स पर लौटने के लिए उत्साहित हूं। परिणीति और पूरी टीम के साथ काम करना खुशी की बात है।

अमर सिंह चमकीला एक मशहूर पंजाबी सिंगर थे
आपको बता दें कि अमर सिंह चमकीला एक मशहूर पंजाबी सिंगर थे। वह लाइव परफॉर्मेंस के लिए फेमस थे। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। उनकी शो के बुकिंग के लिए एक महीना भी कम पड़ जाता था। उन्होंने अमरजोत से शादी की थी। दोनों साल 1988 में लाइव परफॉर्मेंस देने जा रहे थे, तभी उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया गया थी और दोनों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+