Dhadak 2: सेंसर बोर्ड ने लगाए सिद्धांत और तृप्ति की फिल्म पर 16 कट, जानिए क्यों हुआ ऐसा और क्या है कहानी?

Dhadak 2 Story: 27 मई 2024 को एक फिल्म अनाउंस हुई। 'धड़क 2', जिसे करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने टीजर के साथ अनाउंस किया। ये साल 2018 में आई धड़क का सीक्वल है। वही धड़क जिससे जाह्नवी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। जो मराठी ब्लॉकबस्टर सैराट का रीमेक थी। 'धड़क 2' भी रीमेक है। लेकिन साउथ की फिल्म 'परियेरम पेरुमल' की।

'धड़क 2' में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को जब अनाउंस किया गया तब ये बताया गया कि 22 नंवबर 2024 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन तब कुछ दिनों बाद ये खबर आई कि फिल्म 2025 में रिलीज होगी। पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू नहीं हुआ था। नई डेट का ऐलान हुआ और बताया गया कि 21 फरवरी 2025 को फिल्म रिलीज होगी। लेकिन हुई नहीं। क्यों? क्योंकि फिल्म सेंसर बोर्ड के पास गई और वहां अटक गई। इसकी कई वजहें सामने आईं। जिस पर हम अपनी रिपोर्ट पर बात करेंगे। साथ ही बताएंगे कि अब फिल्म रिलीज हो पाएगी या नहीं?

dhadak 2

#धड़क 2 के टीजर में क्या दिखाया गया
धर्मा के इंस्टाग्राम पेज पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट का टीजर आया। इसमें कैरी केचर दिखाए गए। तृप्ति और सिद्धांत के। इसकी टैगलाइन भी बताई गई। "एक था राजा, एक थी रानी. जात अलग थी, ख़तम कहानी"। ये फिल्म के टीजर में बताया गया। जिससे ये पता चलता है कि फिल्म सामाजिक और जात व्यवस्था पर आधारित है। और हो भी क्यों नहीं।

क्योंकि जहां से फिल्म की कहानी उठाई गई है, वह भी सोशियो-पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। ख़ैर, फिल्म जब बनकर तैयार हुई सेंसर के पास सर्टिफिकेट के लिए पहुंची। तब वहां अटक गई। बताया गया कि फिल्म में जात-पात को लेकर काफी कुछ दिखाया गया है। कट्स लगाए जाएंगे। जिसके बाद से फिल्म सेंसर बोर्ड के पास ही रही। 21 फरवरी निकल गई और आ गई 24 मई 2025। अब पता चला कि फिल्म को सर्टिफिकेट मिल गया है। इसे U/A 16 सर्टिफिकेट मिला है। लेकिन सेंसर बोर्ड ने 16 मोडिफिकेशन भी करवाए हैं। जिसके बाद इसे पास किया गया है। अब जल्द ही धर्मा फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर सकती है।

इस फिल्म को जब सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा था। तब फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और अनुभव सिन्हा ने आवाज उठाई थी। उन्होंने सेंसर बोर्ड और देश में चल रहे जात-पात पर भी लिखा था। लेकिन इसका कोई असर नहीं रहा था।

#किस तरह के हुए हैं बदलाव

फिल्म से हटवाई गई 'ठाकुर का कुआं कविता', 'संत तुलसीदास के दोहे पर बने गाने को हटा दिया गया।' जिस जगह पर हीरो नीलेश के पिता को अपमानित किया जा रहा होता है, उसे भी छोटा करवा दिया गया है। इसके अलावा भी कई बदलाव हैं, जो सेंसर बोर्ड ने करवाए हैं।

#आखिर क्या है 'पेरियेरम पेरुमल' की कहानी
इस फिल्म की कहानी तमिलनाडु के परियन की है। जो कथित रूप से नीची जाति से आता है। उसकी जाति से आने वाले लोगों का उत्पीड़न होता है। लेकिन परियन पढाई में अच्छा है और उसे तिरुनेलवेली के सरकारी लॉ कॉलेज में एडमिशन मिल जाता है। यहां उसकी मुलकात महालक्ष्मी से होती है। दोनों में दोस्ती होती है और ये दोस्ती प्यार में बदल जाती है। लेकिन इसके बारे में पता चलते ही बवाल खड़ा हो जाता है। क्योंकि लड़की कथित तौर पर ऊंची जाति से आती है। जो परियन की जाति से आने वाले लोगों की उत्पीड़ित करते हैं। फिर बात वर्चस्व की लड़ाई पर आ जाती है। इसी स्टोरीलाइन पर धड़क 2 भी बनी है। जिस वजह से उसे सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में परेशानी आई। खैर अगर आप पेरियेरम पेरुमल को देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+