कास्टिंग डायरेक्टर के चक्कर में फंसकर धोखा खा गईं उर्फी जावेद, कहा- उसने मेरे कपड़ों का.....

नई दिल्ली, 21 फरवरी: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद भले ही फिल्मों या टीवी सीरियल्स में ना दिखें, लेकिन वो हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब उनका एक कास्टिंग डायरेक्टर से विवाद हो गया है। उर्फी का आरोप है कि उसने उन्हें धोखा दिया और उनकी पेमेंट तक नहीं की। इसके सबूत भी उर्फी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक उनके अलावा इंडस्ट्री में कई लड़कियां हैं, जो इस धोखेबाज का शिकार बनीं।

कपड़ों का उड़ाया मजाक

कपड़ों का उड़ाया मजाक

उर्फी ने जिस कास्टिंग डायरेक्टर पर आरोप लगाए हैं, उसका नाम ओबेद अफ्रीदी है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस ने उसके साथ हुए चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए। उन्होंने बताया कि ओबेद ने उनकी पेमेंट नहीं की और जब उन्होंने उसका विरोध किया तो वो उनका मजाक उड़ाने लगा। इंडस्ट्री में कई दूसरी एक्ट्रेस भी हैं, जो इस शख्स का शिकार बनी हैं। वहीं जब उर्फी ने उसे धमकी दी कि वो सबके सामने उसकी पोल खोल देंगी, तो वो उसने उनके कपड़ों का मजाक बनाया और विवाद बढ़ने के बाद उन्हें ब्लॉक कर दिया।

इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

उर्फी का गुस्सा यहीं पर नहीं खत्म हुआ, उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री पर भी सवाल उठाए। एक्ट्रेस ने कहा कि आखिर पंजाबी इंडस्ट्री इतने घटिया लोगों को क्यों हायर कर रही है। ऐसे लोगों की जगह जेल में है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि लोगों के पास जलने के अलावा कोई काम नहीं है। थोड़ी बड़ी हो जाओ सब। पहले काम के लिए पूछो और फिर जब हम तुम्हें रिजेक्ट कर दें तो उल्टा सीधा बोलो लोगों के लिए। उर्फी का आरोप है कि उसने 30 से ज्यादा लड़कियों की फोटो ली थी। बाद में उसे गिरफ्तार भी किया गया था।

अपने फैशन के लिए हैं फेमस

अपने फैशन के लिए हैं फेमस

उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी के घर में दिखी तो थीं, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही वो बाहर हो गईं। मौजूदा वक्त में वो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसकी वजह उनका अजीबो-गरीब फैशन है। हाल ही में वो ब्रालेस नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे शरीर पर पेंट लगा रखा था। उनके इस ड्रेसअप की खूब चर्चा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+