कान 2025 में इस बार नहीं दिखेंगी अतरंगी ड्रेसेस, न्यूडिटी पर बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइन
Cannes Film Festival 2025 Bans Nudity: 13 मई से 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो रही है। इस बार कान ने रेड कार्पेट में चलने वालों के कपड़ों पर शिकंजा कसा है। फेस्टिवल की तरफ से न्यूडिटी और ओवर साइज्ड कपड़ों पर बैन लगा दिया गया है। इसकी कई वजहें हैं। इसमें 2022 की घटना शामिल है। जब कान में एक मॉडल रेड कार्पेट पर टॉपलेस पहुंची थी। वहीं, दूसरी ओर साल की शुरुआत में आयोजित हुए ग्रैमी अवॉर्ड में बियांका सेंसरी ने एक ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी थी। जिसके बाद हंगामा मच गया था। इन सब घटनाओं को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
कान की तरफ से ऑफिशियल बयान में कहा गया, शालीनता (decency) के कारणों से रेड कार्पेट पर और फेस्टिवल के किसी भी दूसरे एरिया में न्यूडिटी बैन है। फेस्टिवल का स्वागत करने वाली टीमें इन नियमों का सम्मान न करने वाले किसी भी व्यक्ति को रेड कार्पेट तक नहीं पहुंचने देंगी। उनके पास ऐसे लोगों की एंट्री बैन करने के अधिकार हैं। इसका मकसद ड्रेस कोड को रेगुलेट करना नहीं है।

आगे कहा गया, रेड कार्पेट के दौरान बैग के पर भी बैन लगाया गया है। जैसे की टोट बैग, बैकपैक और बड़े बैग बैन किए गए हैं। ऐसे कपड़ों पर भी बैन लगा गया है जिससे थिएटर में बैठने में लोगों को दिक्कत हो। फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 13 मई को 2:30 बजे होगी। वहीं, ओपनिंग सेरेमनी रात 10:45 बजे शुरू होगी। जिसे कान के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। 12 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में दुनियाभर की कुछ अच्छी फिल्मों को दिखाया जाएगा। इस बार भारत की तरफ से डायरेक्टर नीरज घेवन की 'होमबाउंड' सिलेक्ट हुई है।
78वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारत के लिए गर्व की बात इसलिए है कि इस बार जूरी में फिल्ममेकर पायल कपाड़िया को शामिल किया गया है। ये वही पायल हैं जिन्होंने पिछले साल यानी 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री (Grand Prix - Jury Prize) अपने नाम किया था। ये इस फिल्म का दूसरा सबसे बड़ा पुरुस्कार होता है। पायल को ये पुरुस्कार फिल्म 'ऑल वी इमैजिन एज़ लाइट' के लिए मिला था। स्क्रीनिंग के दौरान इसे करीब 8 मिनट लंबा स्टैंडिग ओवेशन भी मिला था।












Click it and Unblock the Notifications