78वें कान फिल्म फेस्टिवल का होगा आगाज, पायल कपाड़िया जूरी में शामिल, आलिया भट्ट करेंगी डेब्यू

78th Cannes Film Festival: फिल्मों के महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। 78वें कान फिल्म फेस्टिवल 2025 की शुरुआत आज 13 मई से हो रही है। ये फेस्टिवल 24 मई तक फ्रांस के कान शहर में आयोजित होगा। कान दुनियाभर में प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल है। यहां इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स से लेकर दुनियाभर के दिग्गज पहुंचते हैं। इस बार भारत के लिए भी ये फेस्टिवल खास है। भारत के लिए क्यों खास है और इसे आप कहां-कैसे देख सकते हैं। हम इस रिपोर्ट में बताते हैं।

फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 13 मई को 2:30 बजे होगी। वहीं, ओपनिंग सेरेमनी रात 10:45 बजे शुरू होगी। जिसे कान के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। 12 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में दुनियाभर की कुछ अच्छी फिल्मों को दिखाया जाएगा। इस बार भारत की तरफ से डायरेक्टर नीरज घेवन की 'होमबाउंड' सिलेक्ट हुई है।

Cannes Film Festival 2025

78वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारत के लिए गर्व की बात इसलिए है कि इस बार जूरी में फिल्ममेकर पायल कपाड़िया को शामिल किया गया है। ये वही पायल हैं जिन्होंने पिछले साल यानी 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री (Grand Prix - Jury Prize) अपने नाम किया था। ये इस फिल्म का दूसरा सबसे बड़ा पुरुस्कार होता है। पायल को ये पुरुस्कार फिल्म 'ऑल वी इमैजिन एज़ लाइट' के लिए मिला था। स्क्रीनिंग के दौरान इसे करीब 8 मिनट लंबा स्टैंडिग ओवेशन भी मिला था।

इसके अलावा इस बार कान में आलिया भट्ट, शर्मिला टैगोर और ऐश्वर्या राय बच्चन भी शिरकत करेंगी। कान के रेड कार्पेट पर आलिया का डेब्यू होगा। यहां आलिया लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के रूप में नजर आएंगी। ऐश्वार्या पिछले 20 साल से इस फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं। हर बार उनकी प्रजेंस चर्चा का विषय बन जाती है। देखना है कि इस बार ऐश्वर्या किस अंदाज में नजर आने वाली हैं। वहीं, बात करें शर्मिला टैगोर की तो वो सिमी ग्रेवाल के साथ दिग्गज फिल्ममेकर सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' के लिए पहुंचेंगी। 1970 में आई इस फिल्म को री-स्टोर किया गया है, जिसे कान में दिखाया जाएगा।

बता दें, नीरज घेवन की फिल्म होमबाउंड का प्रीमियर अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में किया जाएगा। इस दौरान फिल्म की कास्ट ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर भी पहुंचेंगे। खबरें हैं कि करण जौहर, उर्वशी रौतेला और जैकलीन फर्नाडीज भी इस फेस्टिवल में नजर आ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+