Cannes 2025 में भारत की ये 4 फिल्में लूटेंगी महफिल, अनुपम खेर से लेकर सत्यजीत रे की मूवीज शामिल
Cannes 2025: 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। रेड कॉर्पेट पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों का जलवा जारी है। हाल ही में इस फेस्टिवल में पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की ड्रेस और लुक ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।
13 मई 2025 से शुरू हो चुका है कान्स फिल्म फेस्टिवल
आपको बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 इस बार 13 मई से शुरू होकर 24 मई तक चलेगा। इस भव्य समारोह में रेड कार्पेट पर हर रोज ग्लैमर का मेला लगता रहेगा। वहीं दुनियाभर से आई बेहतरीन फिल्मों का इस इवेंट में प्रीमियर भी किया जाता है।

रेड कार्पेट पर दिखेगा बॉलीवुड का जलवा
इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय, नितांशी गोयल, जाह्नवी कपूर, शर्मिला टैगोर, करण जौहर और ईशान खट्टर जैसे सेलेब्स नजर आने वाले हैं। वहीं भारत में बनी चार फिल्मों का प्रदर्शन भी होने वाला है। इनमें बतौर डायरेक्टर अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' शामिल है। आइए आपको बताते हैं कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में कौन सी 4 भारतीय फिल्में प्रीमियर होंगी।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में इन 4 भारतीय फिल्मों का होगा प्रीमियर
होमबाउंड (Homebound)
-बॉलीवुड डायरेक्टर नीरज घेवाण अपनी मूवी 'होमबाउंड' को कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में प्रीमियर करने वाले हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने एकसाथ काम किया है। फिल्म में विशाल जेठवा ने भी अहम किरदार निभाया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'होमबाउंड' मूवी को कान्स फिल्म फेस्टिवल के 'अन सर्टेन रिगार्ड' सेक्शन के लिए चुना गया है। फिल्म की कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।
-दोनों दोस्त उत्तर भारत के एक गांव से हैं और पुलिस की नौकरी की तलाश में हैं। हालांकि उनकी ये तलाश धीरे-धीरे हताशा की ओर बढ़ती जाती है। इस कारण उनकी दोस्ती में भी तनाव आ जाता है।
अरनयेर दिन रात्रि (Aranyer Din Ratri)
-कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में इस बार देश की क्लासिक बांग्ला फिल्म 'अरनेयर दिन रात्रि' की भी स्क्रीनिंग होगी। हेरिटेज फाउंडेशन से मिली जानकारी के अनुसार ऑस्कर विजयी दिवंगत भारतीय डायरेक्टर सत्यजीत रे की इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होगा।
-आपको बता दें कि फिल्म 'अरनयेर दिन रात्रि' बांग्ला भाषा में साल 1970 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल, अपर्णा सेन, सौमित्र चटर्जी और शुभेंदु चटर्जी जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया है।
-फिल्म की कहानी 70 के दशक के कलकत्ता के चार बेफिक्र कुंवारे लड़कों की है। जिंदगी से थके हारे ये मीडिल क्लास लड़के जंगल में छुट्टियां मनाने जाते हैं लेकिन उनकी ये यात्रा अपनी खुद की खोज बन जाती है।
तन्वी द ग्रेट (Tanvi The Great)
-बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनुपम खेर बतौर डायरेक्टर 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म लेकर आए हैं। उनकी ये फिल्म इइस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के 'मार्चे डु फिल्म' में दिखाई जाएगी। इस फिल्म से शुभांगी दत्त अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
-इसके अलावा इस मूवी में बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी और करण टैकर नजर आएंगे। फिल्म में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम एक्टर इयान ग्लेन भी दिखाई देंगे।
ए डॉल मेड अप ऑफ क्ले (A Doll Made Up Of Clay)
आपको बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में फिल्म 'ए डॉल मेड अप ऑफ क्ले' का भी प्रीमियर होने वाला है। ये एक शॉर्ट फिल्म है, जिसे कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट के एक छात्र ने बनाई है। इस शॉर्ट फिल्म को 'ला सिनेफ सेक्शन' के लिए चुना गया है।
-इस फिल्म में भारत की कहानी दिखाईगई है। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर इथियोपियाई छात्र कोकोब गेब्रेहवेरिया टेस्फे हैं। मूवी की कहानी एक नाइजीरियाई फुटबॉलर की है, जो भारत में फुटबॉल में करियर बनाना चाहता है।
-इसके लिए फुटबॉलर के पिता अपनी जमीन तक बेच देते हैं। लेकिन फिर एक दिन उसे गंभीर चोट लगती है और उसके सारे सपने टूट जाते हैं। कोई डॉक्टर उसको सही नहीं कर पाता है। वह अपने जीवन से निराश हो जाता है, लेकिन खेलने की जिद नहीं छोड़ता। वह पुराने घरेलू तरीकों से अपना उपचार करता है और मैदान में वापसी की तैयारी करता है।












Click it and Unblock the Notifications