नेहा कक्कड़ के रोने के बाद फूटा भाई टोनी कक्कड़ का गुस्सा, इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया ऐसा वीडियो
Neha Kakkar Video: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जब से वह मेलबर्न कॉन्सर्ट में स्टेज पर खड़े होकर सरेआम रोती नजर आई हैं तब से वह इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। उनके रोने का वीडियो चारों तरफ फैल चुका है।
मेलबर्न कॉन्सर्ट में रोने लगीं नेहा कक्कड़
वैसे तो नेहा कक्कड़ को रिएलिटी शोज में जज की चेयर पर बैठकर रोते हुए कई बार देखा गया है लेकिन इस तरह से मेलबर्न में हुए कॉन्सर्ट में फूट फूटकर रोना उन्हें लोगों के बीच वायरल कर रहा है। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

कॉन्सर्ट में 3 घंटे लेट पहुंची थीं सिंगर
आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ मेलबर्न कॉन्सर्ट में करीब 3 घंटे लेट पहुंची थीं और इस वजह से वहां मौजूद लोग उनसे नाराज हो गए थे। ऐसे में नेहा कक्कड़ ने रोते हुए स्टेज से ही लोगों से माफी मांगी थी। इसके बाद से नेहा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ का गुस्सा
वहीं अपनी बहन नेहा कक्कड़ को रोता देख उनके भाई टोनी कक्कड़ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। उन्होंने आम लोगों से पूछा है कि क्या बहन के देर से आने का कारण वो खुद ही हैं? एक बार जरूर सोचिए।
टोनी कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात
टोनी कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर आम लोगों से पूछा है- किसी एक के लिए नहीं है... बस एक सवाल है... हाइपोथेटिकल। मान लो कि मैंने आपको अपने शहर में एक इवेंट के लिए इनवाइट किया। आपके सारे अरेंजमेंट्स की जिम्मेदारी ली- होटल की बुकिंग, एयरपोर्ट पिकअप और टिकट। इमेजिन करिए कि आप आते हैं और कुछ भी बुक नहीं पाते हैं। एयरपोर्ट पर कोई कार नहीं, कोई होटल रिजर्वेशन नहीं और ना ही टिकट। इस हालात में आप किस पर इल्जाम लगाएंगे?
'आर्टिस्ट मर्यादा में रहे और जनता?'
टोनी कक्कड़ यहीं पर नहीं रुके उन्होंने अपनी बहन नेहा कक्कड़ का सपोर्ट करते हुए अपने एक दूसरे पोस्ट में लिखा है- आर्टिस्ट मर्यादा में रहे और जनता? उन्होंने कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स की आईडी भी शेयर की है, जिन्होंने नेहा कक्कड़ के लिए काफी भद्दे कॉमेंट्स किए हैं।
Neha Kakkar crying for being 3 hrs late at a Melbourne show
byu/offensive-but-true inBollyBlindsNGossip
टोनी कक्कड़ ने शेयर किया ऐसा वीडियो
वहीं नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने मेलबर्न कॉन्सर्ट का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें एक फैन स्टेज पर है और वो नेहा को देखकर रो देती है। इसे शेयर करते हुए टोनी ने लिखा है- फैंस भी रोते हैं। फैंस का रोना फेक नहीं है तो आर्टिस्ट का कैसे फेक हो सकता है। उन्होंने आगे लिखा है- नेहा कक्कड़ क्वीन है। वो मेरी बहन है, मेरी जान है। उसके साथ ऐसा न करें।












Click it and Unblock the Notifications