ब्रिटनी स्पीयर्स ने ब्वॉयफ्रैंड संग की सगाई, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिखाई डायमंड रिंग

न्यूयॉर्क, 13 सितंबर। पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स की हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसमे वह अपनी रिंग फिंगर में बड़ी सी डायमंड की अंगूठी को दिखा रही हैं। जिसके बाद से ही इस बात के कयास लग रहे थे कि ब्रिटनी स्पीयर्स अपने काफी पुराने ब्वॉय फ्रैंड सैम असगरी के साथ इंगेज हो गई हैं। हालांकि ब्रिटनी स्पीयर्स के ब्वॉय फ्रैंड ने इन खबरों को खारिज किया था और कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। लेकिन अब ब्रिटनी और सैम ने आखिरकार अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और कहा है और सगाई की जानकारी दी है।

दोनों ने किया ऐलान

दोनों ने किया ऐलान

लोगों की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए ब्रिटनी स्पीयर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमे उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रैंड सैम के साथ सगाई कर ली है। ब्रिटनी ने रिंग और दिल की इमोजी शेयर करते हुए लिखा है कि मैं इसप भरोसा नहीं कर पा रही हैं। इसके साथ ही ब्रिटनी ने अपने ब्वॉय फ्रैंड के साथ का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है जिसमे वह अपनी रिंग फिंगर में डायमंड की रिंग को दिखा रही हैं।

दिखाई डायमंड रिंग

दिखाई डायमंड रिंग

यही नहीं ब्रिटनी के ब्वॉयफ्रैंड सैम ने भी ब्रिटनी के साथ की एक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमे देखा जा सकता है कि ब्रिटनी अपनी रिंग फिंगर में पहनी डायमंड की रिंग को दिखा रही हैं। ब्रिटनी और सैम को सबसे पहले पेरिस हिल्टन ने बधाई दी। उन्होंने दोनों को बधाई देते हुए लिखा, बधाई मेरे प्यार, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं, हमारे क्लब में आपका स्वागत है।

2016 में शुरू हुई थी डेटिंग

2016 में शुरू हुई थी डेटिंग

ब्रिटनी और सैम की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात स्लंबर पार्टी में 2016 में हुई थी। दो दिन पहले ही सैम ने ब्रिटनी की एक तस्वीर शेयर करके सबको चौंका दिया था जिसमे ब्रिटनी ने रिंग फिंगर में बड़ी सी डायमंड रिंग पहन रखी है। हालांकि बाद में उन्होंने इस तस्वीर को डिलीट कर दिया था और कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। लेकिन इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ब्रिटनी को बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने हजारो बधाई के संदेश दोनों को भेजें।

हाल ही में रिंग की शॉपिंग करने पहुंचे थे सैम

हाल ही में रिंग की शॉपिंग करने पहुंचे थे सैम

दरअसल सैम को 2 सितंबर को लॉस एंजिलिस स्थित ज्वेलरी शॉप कार्टियर से रिंग की खरीदारी करते हुए देखा गया था जिसके बाद से ही उनके और ब्रिटनी के बीच इंगेजमेंट की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। रिपोर्ट के अनुसार बाद में ब्रिटनी के लिए सैम ने एक अच्छी खासी महंगी डायमंड की रिंग खरीदी थी। जिसके बाद सैम के एक करीबी सूत्र ने बताया कि पिछले दो साल से ब्रिटनी और सैम के बीच रिश्ता सगाई की ओर बढ़ रहा था। हमेशा से इसपर चर्चा होती थी, इसपर सवाल नहीं पूछा जाता अगर सगाई होगी बल्कि कब सगाई होगी इसपर चर्चा होती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+