10 सालों तक चला नागार्जुन और तब्बू का अफेयर, फिर भी नहीं हुई शादी, एक्टर बोले- 'मेरा चेहरा खिल जाता है जब...'
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और तब्बू एक वक्त पर एक-दूसरे के साथ काफी लंबे रिलेशन में रह चुके हैं। अब एक इंटरव्यू में नागार्जुन ने तब्बू के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।
मुंबई, 5 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेत्री तबू और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के अफेयर की एक वक्त पर खूब चर्चा थी। हालांकि, दोनों की तरफ से ही इस रिश्ते को लेकर कभी ऑफिशियल तौर पर कुछ कहा नहीं गया। लेकिन नागार्जुन ने एक बार कहा था कि तबू हमेशा उनकी खूबसूरत दोस्त रहेगी। इसके साथ ही साल 2017 में नागार्जुन ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि जब भी तबू का नाम आता है तो उनका चेहरा चमक जाता है। इतना ही नहीं, एक इंटरव्यू में नागार्जुन की पत्नी अमाला ने भी तब्बू संग अपने रिश्ते पर बात कही है।

तब्बू-नागार्जुन की फिल्में
तब्बू और नागार्जुन ने दो तेलुगू फिल्मों निन्ने पेल्लादथा और आविदा मां आविदे में एक साथ काम किया था। निन्ने पेल्लादथा एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा थी, जिसे कृष्णा वामसी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को उस साल तेलुगू में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। वहीं आविदा मां आविदे एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी।
तब्बू संग रिलेशन पर क्या बोले एक्टर?
टाइम्स ऑफ इंडिया संग इंटरव्यू में नागार्जुन ने एक बार तब्बू संग अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। नागार्जुन ने कहा कि तब्बू मेरी अच्छी दोस्त हैं। हमारी दोस्ती पुरानी है। उस वक्त की.. जब मैं 21 या 22 साल का था और वो 16 साल की थी।

'मेरा चेहरा खिल उठता है'
हमारी जिंदगी के बारे में जितना कहा जाए, उतना कम है। मेरे पास उनके बारे में छिपाने के लिए कुछ नहीं है। जब आप उनका नाम लेते हैं तो मेरा चेहरा खिल उठता है। मेरे लिए वे खूबसूरत इंसान है और वे खूबसूरत दोस्त हैं और हमेशा रहेंगी।
नागार्जुन की पत्नी संग कैसे हैं तब्बू के रिश्ते?
नागार्जुन की पत्नी अमाला के भी तब्बू के साथ अच्छे संबंध हैं। साल 2006 में मुंबई मिरर संग एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि तब्बू जब हैदराबाद से आई थीं तो वे हमारे घर पर रुकी थीं।
नागार्जुन के अपकमिंग प्रोजेक्ट
नागार्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर की तेलुगू फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म का नाम द घोस्ट है। इसके साथ ही वे रणबीर और आलिया की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी अहम भूमिका निभाएंगे। तेलुगू बिग-बॉस के अपकमिंग सीजन में भी नागार्जुन की जबरदस्त एंट्री देखने को मिलने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications