केजीएफ स्टार यश ने किया रणवीर सिंह को रिप्लेस, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' में निभा सकते हैं देव का रोल
Brahmastra 2: केजीएफ स्टार यश से फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 में देव की भूमिका निभाने के लिए बात की जा रही है। पहले इस रोल के लिए रणवीर सिंह को कास्ट करने की बात कही जा रही थी।
Brahmastra 2: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सुपरहिट होने के बाद से सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की सबने तारीफ की है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत अच्छी कमाई की है। हालांकि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' ने दर्शकों के जेहन में एक बड़ा सवाल छोड़ दिया है कि फिल्म के सीक्वल में देव की भूमिका कौन निभाएगा। कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इस रोल के लिए बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को चुना गया है। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 'केजीएफ' स्टार यश से फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' में देव की भूमिका निभाने के लिए बात की जा रही है।

'ब्रह्मास्त्र 2' में नजर आ सकते हैं यश
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' आधुनिक-पौराणिक कथाओं के मिलन को दर्शाएगी। इस फिल्म में देव एक शक्तिशाली कैरेक्टर के रूप में नजर आएंगे। ऐसे में खबर है कि पहले देव के रोल के लिए रणवीर सिंह को चुना गया था लेकिन बाद में इस किरदार के लिए साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' के लीड हीरो यश से बात की जा रही है।

यश ने रणवीर सिंह को किया रिप्लेस
आपको बता दें कि फिल्म 'केजीएफ' की सफलता के बाद से कन्नड़ अभिनेता हिंदी फिल्मों में काम करने के बारे में भी सोच रहे हैं। ऐसे में खबर है कि उन्होंने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' में रणवीर सिंह को रिप्लेस कर दिया है। अगर वह इस फिल्म का हिस्सा बनने का फैसला करते हैं, तो निश्चित रूप से उनके फैंस बहुत खुश होंगे। आपको बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज होने के बाद से ही ये कहा जा रहा था कि इसके दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आ सकते हैं।

ऋतिक रोशन को लेने की भी हो रही थी बात
जानकारी के अनुसार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' में मुख्य किरदार देव का होगा जिसे निभाने के लिए पहले रणवीर सिंह और अब कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश से बात की जा रही है। आपको बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट देव की भूमिका में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन भी नजर आ सकते हैं।

अयान मुखर्जी करेंगे फिल्म को लेकर खुलासा
खबर थी कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' में ऋतिक रोशन देव की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि ऋतिक रोशन ने खुद मीडिया से बात करते हुए ऐसी रिपोर्टों को खारिज कर दिया था। ऋतिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वो 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट में नजर नहीं आएंगे और न ही उनसे इस बारे में कोई बात की गई है।

दीपिका पादुकोण भी आएंगी नजर
फिलहाल फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' में देव के रोल के लिए यश से बात की जा रही है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस बीच, यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक्टर रणबीर कपूर की मां के रोल में नजर आएंगी।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications