Border 2 X Review: थिएटर्स में गूंजे देशभक्ति के नारे, दर्शकों का मिक्स्ड रिएक्शन, कैसा रहा 'बॉर्डर 2' का हाल?
Border 2 X Review: कई महीनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 'बॉर्डर 2' ने आज यानी 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित वॉर फिल्मों में से एक के इस सीक्वल को देखने के लिए सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर देशभक्ति के रंग में डूबे फैंस की भारी भीड़ नजर आई।
23 जनवरी 2026 को 'बॉर्डर 2' हुई रिलीज
इस फिल्म के जरिए सनी देओल एक बार फिर युद्ध के मैदान में लौटे हैं। इस बार उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

फर्स्ट डे फर्स्ट शो में दिखा जबरदस्त जोश
-जैसे ही फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो शुरू हुए, सिनेमाघरों का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गया। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स खासकर एक्स हैंडल पर दर्शकों के शुरुआती रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है।
-अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2', जेपी दत्ता की साल 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म के गाने पहले ही दर्शकों के बीच जोश भर चुके थे, जिससे उम्मीदें काफी ऊंची थीं।
'बॉर्डर 2' को लेकर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन्स
-पहले शो के बाद सामने आए रिव्यूज में दर्शकों की राय बंटी हुई नजर आई। एक यूजर ने लिखा है कि फिल्म में देशभक्ति और ताकत दिखाने की कोशिश तो की गई है लेकिन प्रेजेंटेशन उतना प्रभावी नहीं रहा।
-वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा है- कुछ वॉर सीन्स अच्छे हैं लेकिन इमोशनल हिस्से कई बार बनावटी लगे और कहानी कुछ जगहों पर धीमी हो जाती है। एक यूजर ने लिखा है- देशभक्ति के नाम पर फिल्म बना दी गई है लेकिन बॉर्डर जैसी बात इसमें महसूस नहीं हुई। ज्यादा जोर पुरानी यादों पर है।
कुछ दर्शकों को झकझोर गई फिल्म
-वहीं कई दर्शकों ने फिल्म की जमकर तारीफ भी की है। कुछ रिएक्शन्स में 'बॉर्डर 2' को पावरफुल, राष्ट्रवादी और भावनात्मक रूप से झकझोर कर रख देने वाली फिल्म बताया गया है।
-एक यूजर ने लिखा है- क्लाइमैक्स पर भले ही सबकी राय अलग हो लेकिन ये फिल्म बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव है। खासकर गणतंत्र दिवस के आसपास इसे जरूर देखना चाहिए।
1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी देशभक्ति से भरी कहानी
फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले रिलीज की गई इस फिल्म का मकसद देशभर के दर्शकों में राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना जगाना है।












Click it and Unblock the Notifications