Net Worth: 'बॉर्डर 2' की कास्ट में सनी नहीं सबसे ज्यादा अमीर है ये एक्टर, मजह एक दशक का है करियर!
Border 2 Richest Actor: 'बॉर्डर 2' रिलीज के करीब है और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। देशभक्ति और युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार अवतार में नजर आएंगे। हालांकि, चर्चा का एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि इतनी लोकप्रियता और लंबे करियर के बावजूद सनी देओल इस फिल्म की स्टार कास्ट में सबसे अमीर अभिनेता नहीं हैं। संपत्ति के मामले में उन्हें वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने पीछे छोड़ दिया है।

सनी देओल ने दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया है। 'घायल', 'दामिनी', 'घातक', 'गदर' और 'बॉर्डर' जैसी सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई। उनके संवाद, एक्शन और देशभक्ति से भरपूर किरदार आज भी याद किए जाते हैं। इसके बावजूद रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 130 करोड़ रुपये आंकी जाती है, जो 'बॉर्डर 2' के अन्य सितारों की तुलना में कम है।
इस फिल्म की स्टार कास्ट में सबसे ऊपर नाम आता है वरुण धवन का। साल 2012 में बॉलीवुड में कदम रखने वाले वरुण ने बेहद कम समय में खुद को इंडस्ट्री के सबसे सफल अभिनेताओं में शामिल कर लिया है। फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से होने वाली कमाई ने उनकी संपत्ति को तेजी से बढ़ाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण धवन की कुल नेटवर्थ करीब 381 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो उन्हें इस फिल्म की टीम में सबसे अमीर कलाकार बनाती है।
वहीं, पंजाबी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुके दिलजीत दोसांझ भी इस सूची में सनी देओल से आगे हैं। 'बॉर्डर 2' में वह शहीद निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभाते नजर आएंगे। दिलजीत की कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों के अलावा म्यूजिक एल्बम, अंतरराष्ट्रीय कॉन्सर्ट्स और विज्ञापनों से आता है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 172 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिससे वह स्टार कास्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
कुल मिलाकर, 'बॉर्डर 2' न सिर्फ अपनी कहानी और भव्यता के कारण चर्चा में है, बल्कि इसकी स्टार कास्ट की नेटवर्थ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है












Click it and Unblock the Notifications