Border 2 BO Collection Day 1: देशभक्ति की लहर में डूबी 'बॉर्डर 2', इतने करोड़ की हुई ऐतिहासिक ओपनिंग
Border 2 Box Office Collection Day 1: इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल 'बॉर्डर 2' ने आखिरकार 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले रिलीज हुई इस देशभक्ति से ओतप्रोत वॉर ड्रामा मूवी ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल मचा दी है।
फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार
रिलीज के साथ ही फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर हर तरफ फिल्म की तारीफों का सैलाब दिखाई दे रहा है और थिएटर्स के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें इस बात की गवाही दे रही हैं कि फिल्म का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है।

पहले दिन की 30 करोड़ की दमदार कमाई
फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका बज जबरदस्त था। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 17 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। यही वजह थी कि ओपनिंग डे को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स की उम्मीदें काफी ऊंची थीं और फिल्म उन उम्मीदों पर खरी उतरती दिख रही है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
सनी देओल की करियर की बड़ी ओपनिंग
सनी देओल स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन 22 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ये ओपनिंग न सिर्फ सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक मानी जा रही है बल्कि साल 2026 की टॉप ओपनिंग्स में भी शामिल हो गई है।
Border 2 Weekend Collection Prediction: वीकेंड पर 100 करोड़ के पार?
-फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड पर कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में तीन दिन में फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।
-खास बात ये है कि आगामी सोमवार यानी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है, जिससे फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है। ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अगर रफ्तार बरकरार रही तो फिल्म 200 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ सकती है।
Border 2 Star Cast: सितारों से सजी दमदार टीम
फिल्म 'बॉर्डर 2' में दमदार स्टारकास्ट देखने को मिल रही है। मूवी में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी,मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा जैसे कलाकारों ने दमदार काम किया है।
Border 2 Director and Story: 1997 की 'बॉर्डर' की विरासत आगे बढ़ाती सीक्वल
-अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित 'बॉर्डर 2' साल 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' की सीक्वल है। फिल्म में देशभक्ति, इमोशन और युद्ध के रोमांच को आधुनिक सिनेमाई तकनीक के साथ पेश किया गया है, जिसने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया है।
-शानदार ओपनिंग के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन से नए कीर्तिमान स्थापित करती है।












Click it and Unblock the Notifications