'अब कुछ नया नहीं कर पा रहे शाहरुख', महेश मांजरेकर की किंग खान को नसीहत
मुंबई, 06 नवंबर: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने शाहरुख खान को लेकर बेबाक बयान दिया है। अपने साफ बयान के लिए फेमस महेश मांजरेकर बिना किसी लाग लपेट के अपनी राय सबके सामने रखते हैं। अब उन्होंने शाहरुख को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जो शायद दूसरे इंडस्ट्री के लोग कहने में झिझके या फिर कह ही ना पाए। हो सकता है महेश मांजरेकर का यह बयान किंग खान के फैंस को ना भाए।

'SRK ने अपने टैलेंट के साथ न्याय नहीं किया'
सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'एंटीम: द फाइनल ट्रुथ' रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और फैंस भी इस एक्शन फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइडेट हैं। फिल्म को डायरेक्ट करने वाले एक्टर महेश मांजरेकर पिछले कुछ दिनों से फिल्म और एक्टर के बारे में कुछ बातें बता रहे हैं। इस बीच अब महेश मांजरेकर को लगता है कि शाहरुख खान ने अपने टैलेंट के साथ न्याय नहीं किया है।

'अब कुछ नया नहीं कर पा रहे हैं शाहरुख'
बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक एक्टर का खिताब पाने वाले किंग खान अपनी एक्टिंग की वजह से ही बॉलीवुड ही नहीं दुनिया के बड़े-बड़े स्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं। इंडस्ट्री में उनके ओहदे से हर कोई वाकिफ है, लेकिन हाल ही में महेश मांजरेकर ने साफ कहा कि शाहरुख खान अब कुछ नया नहीं कर पा रहे हैं।

'अपने कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं निकलना चाहते SRK'
महेश मांजरकर का मानना है कि शाहरुख को अपने कंफर्ट जोन से बाहर आना चाहिए और कुछ अलग करने की कोशिश करनी चाहिए। उनको शाहरुख पर भरोसा है और वह सोचता है कि उसके पास बहुत अधिक क्षमता है। दरअसल, ईटाइम्स के साथ अपने एक इंटरव्यू में जब उनसे नई पीढ़ी के एक्टर्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने शाहरुख खान का नाम बोलते हुए कहा कि एक ऐसा एक्टर जिसने अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया मुझे लगता है वह शाहरुख खान हैं। उनकी समस्या यह है कि वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं निकलना चाहते। वह हमेशा खुद को सुरक्षित घेरे में रखते हैं कि मेरी यह फिल्म चलेगी। मेरी लवरब्वॉय वाली फिल्म चली, ऐसे में उन्हें अपना यह खोल तोड़ने की जरूरत है'।

'रणबीर कपूर या रणवीर सिंह के रोल कर रहे शाहरुख'
महेश मांजरेकर यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, 'शाहरुख आज वह भूमिका निभा रहे हैं जो रणबीर कपूर या रणवीर सिंह कर रहे हैं। तो लोग शाहरुख को क्यों देखेंगे? वे शाहरुख को एक ऐसी भूमिका में देखना चाहेंगे, जो उन्हें लगे की यह रोल तो सिर्फ शाहरुख का ही था। उम्र भी सही है, सब सही है। वह एक शानदार अभिनेता हैं। आपको बता दें कि शाहरुख को आखिरी बार दिसंबर 2018 में फिल्म जीरो में देखा गया था, जो बुरी तरह से फ्लॉप सबित हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications