पाकिस्‍तान में घुस कर उन्‍हें धोने वाले जावेद अख्‍तर ने हिंदू राष्‍ट्र और राष्‍ट्रवाद पर क्‍या कहा ? जानें

पाकिस्‍तान में एक कार्यक्रम के पाक को खरी-खोटी सुनाने वाले गीतकार जावेद अख्‍तर ने अब हिंदू राष्‍ट्र और राष्‍ट्रवाद पर बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद बॉलीवुड गीतकार एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

javed aktar

बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार इन दिनों अपने बयान के कारण खूब चर्चा में हैं। अभी हाल में दिग्गज गीतकार जावेद अख्‍तर ने पाकिस्‍तान में आयोजितजावेद अख्‍तर फैज फेस्टिवल 2023 में शिकरत करने गए थे। जहां उन्‍हें पाकिस्‍तान के दिग्गज कलाकारों ने सिर-आंखों पर बिठाया था लेकिन जावेद अख्‍तर ने अपने बयान से पाकिस्‍तान को उन्‍हीं के घर में घुसकर धोया था और भारत में जमकर वाहवाही बटोरी थी। वहीं इस बात को अभी ज्‍यादा दिन भी नहीं हुए है कि जावेद अख्‍तर ने हिंदू राष्‍ट्र को लेकर बड़ी बात बोली है। जिसके बाद जावेद अख्‍तर एक बार फिर सुर्खियों में आ चुके हैं।

पाकिस्‍तान, हिंदू राष्‍ट्र समेत अन्‍य मुद्दों पर रखी अपनी बात

पाकिस्‍तान, हिंदू राष्‍ट्र समेत अन्‍य मुद्दों पर रखी अपनी बात

जावेद अख्‍तर नेअपना हालिया बयान एबीपी नेटवर्क के खास कार्यक्रम में दिया है। गीतकार ने इस मौके पर पाकिस्‍तान, हिंदू राष्‍ट्र, असामानता समेत अन्‍य मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

हिंदू राष्‍ट्र पर बोले- दुनिया नहीं बना सकी तो आप क्‍या बना लेंगे?

हिंदू राष्‍ट्र पर बोले- दुनिया नहीं बना सकी तो आप क्‍या बना लेंगे?

जावेद अख्‍तर ने टीवी चैनल के इस स्‍पेशल कार्यक्रम में कहा

पाकिस्‍तान में आज अहमदिया मुसलमान नहीं है, शिया भी मुसलमान नहीं हैं। बंटवारे के बाद सभी मुस्लिम थे, वहां रिजेक्‍शन जारी हैं। आज हम भी वो ही कर रहे हैं जो उन्‍होंने 70 साल पहले किया। आप हिंदू राष्‍ट्र नहीं बना सकते। वो नहीं बना सके, दुनिया नहीं बना सकी तो आप क्‍या बना लेंगे? ये बात आपकी समझ में नहीं आ रही है?

जिन्‍होंने धर्म के आधार पर राष्‍ट्र बनाया है, उन्‍हें देख लीजिए

जिन्‍होंने धर्म के आधार पर राष्‍ट्र बनाया है, उन्‍हें देख लीजिए

जावेद अख्‍तर ने आगे कहा

कुछ लोगों को संविधान मंजूर नहीं है। न्‍यूज पेजर में तो पढ़ रहे हें इस‍को हिंदू राष्‍ट्र बनी ही देना है, कुछ लोग ऐसा करते हैं। जावेद ने आगे कहा मैं नहीं जानता हिंदू राष्‍ट्र क्‍या होता है ? धर्म के आधार पर बना राष्‍ट्र क्‍या होता है, मैं नही जानता। जिन्‍होंने धर्म के आधार पर राष्‍ट्र बनाया है, उन्‍हें देख लीजिए।

पकिस्‍तान का बनना मानव सभ्‍यता की सबसे बड़ी गलती

पकिस्‍तान का बनना मानव सभ्‍यता की सबसे बड़ी गलती

जावेद अख्‍तर ने कहा पकिस्‍तान का बनना मानव सभ्‍यता की सबसे बड़ी गलती है। इसकी को वजह नहीं थी क्‍योंकि इसके पीछे कोई तर्क नहीं था। कभी भी कोई किसी धर्म से नहीं बनता हैं। अगर ऐसा होता तो आज मिडिल ईस्‍ट और यूरोप एक होता।

राष्‍ट्रवाद पर जावेद अख्‍तर ने बोली ये बात

राष्‍ट्रवाद पर जावेद अख्‍तर ने बोली ये बात

राष्‍ट्रवाद पर जावेद अख्‍तर ने कहा ये प्राकृतिक है कि जिस शहर में है हम पैदा हुए उस शहर से हमें प्‍यार होगा। जिस स्‍कूल में पढ़ा उस स्‍कूल से प्‍यार होगा....ये कैसे संभव है कि लोगों को अपने देश से प्‍यार नहीं होगा। वो असमान्‍य ही होगा जिसे अपन मुकल्‍क से मोहब्बत नहीं होगी। ऐसेलागों के दिमाग का विश्‍लेषण होना चाहिए कि उन्‍हें अपने मुल्‍क से मोहब्बत क्‍यों नहीं है ।

पाकिस्‍तान में घुस कर जावेद अख्‍तर ने दिया था ये बयान

पाकिस्‍तान में घुस कर जावेद अख्‍तर ने दिया था ये बयान

पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित 'फैज फेस्टिवल' में जावेद अख्‍तर ने पाक को जमकर धोया था। जावेद ने कहा था

हम यहां तकल्लुफ से काम नहीं लेंगे। हमने तो नुसरत के बड़े-बड़े फंक्शन्स किए। मेहंदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन्स किए। आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ।

उन्‍होंने नसीहत देते हुए कहा था कि

तो हकीकत ये है। चलिए हम एक-दूसरे को इल्जाम न दें। उससे कुछ हल नहीं होगा। अहम बात ये है कि आजकल जो इतना ये गर्म है फिजा वो कम होनी चाहिए। हम तो बंबई के लोग हैं। हमने तो देखा हमारे शहर में कि कैसे हमला हुआ था। तो वो लोग तो नॉर्वे से तो नहीं आए थे। न इजिप्ट से आए थे। उन्होंने कहा- वो लोग अभी-भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। तो अगर ये शिकायत एक हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+